Monday, May 7, 2018

पेयजल समस्या निदान के लिये अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें - कलेक्टर श्री शर्मा

पेयजल समस्या निदान के लिये अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें - कलेक्टर श्री शर्मा 
 
अनुपपुर | 07-मई-2018
 
  ग्रीष्म ऋतु में जनमानस के पेयजल का संकट न हो इस बात को दृष्टिगत रख अधिकारी त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उक्ताशय के निर्देश साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अजय कुमार शर्मा ने बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी .एस डी एम तथा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में भवन संनिर्माण कर्मकार के अन्तर्गत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का समीक्षा करते हुए, जिले चारों विकासखण्ड की जानकारी प्राप्त की। आपने आगामी समय में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह के तैयारी संबंधी निर्देश दिये। आपने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिये विकासखण्डवार पंजीयन सुनिश्चित किया जाये। आपने लक्ष्य के विरूद्ध अधिक से अधिक पंजीयन कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने आवासीय पट्टों के वितरण, वनाधिकार प्रमाण पत्रों की समीक्षा की। सहायक ग्रेड तीन के रिक्त पदों की भार्ति, उज्जवला योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना तथा ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं के स्वीकृति आदेश पत्रक का वितरण बैगा विशेष जनजाति के लोगों को शासन द्वारा निर्धारित राशि का वितरण, दैनिक भोगियो की वेतन देने साथ ही कृषक उद्यमी योजना, उजाला योजना, तालाब गहरीकरण के कार्यो, पेयजल परिवहन आदि की समीक्षा कर कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में लाभ प्राप्त करने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 28 मई तक आमंत्रित

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में लाभ प्राप्त करने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 28 मई तक आमंत्रित 
 
अनुपपुर | 07-मई-2018
 
   महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर श्री उईके ने बताया है कि शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में लाभ प्राप्त करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 28 मई तक आमंत्रित किये जा रहें है।
   मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 50.00 हजार से 10 लाख तक ऋण हेतु आवेदन कर सकते है। आवेदक कक्षा 5वीं उत्तीर्ण हो एवं आयु-सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष का हो। सामान्य वर्ग पुरूष के लिये मार्जिन मनी सहायता राशि 15 प्रतिशत अधिकतम 1.00 लाख देय होगी। सामान्य वर्ग महिला, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग को 30 प्रतिशत मार्जिन मनी अधिकतम 2.00 लाख रूपये देय होगी।
   मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 10.00 लाख से 2.00 करोड़ तक आवेदन कर सकते है। आवेदक 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो एवं आयु-सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य हो। मार्जिन मनी सहायता राशि 15 प्रतिशत अधिकतम 12.00 लाख बी.पी.एल. होने पर 18.00 लाख देय होगी। मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में 50.00 हजार से 2.00 करोड़ तक आवेदन कर सकते है। आवेदक 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो एवं आयु-सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य हो। मार्जिन मनी सहायता राशि 15 प्रतिशत अधिकतम 12.00 लाख बी.पी.एल. होने पर 20 प्रतिशत अधिकतम 18.00 लाख देय होगी।
आवश्यक दस्तावेज
   योजना में निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची), आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, दो फोटो, परियोजना रिपोर्ट आवेदन के साथ सभी दस्तावेज लगाना अनिवार्य होंगें। आवेदक एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं एवं आवेदन की दो प्रति मय दस्तावेजों के उद्योग कार्यालय में जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर से प्राप्त  कर सकते है।

पेय जल व्यवस्था करे दुरुस्त - कलेक्टर श्री अजय शर्मा

पेय जल व्यवस्था करे दुरुस्त - कलेक्टर श्री अजय शर्मा 
 
अनुपपुर | 07-मई-2018
 
     कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने वर्तमान गर्मी मे संभावित पेय जल की समस्याओं को संज्ञान लेते हुए आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं नगर पालिका के अधिकारियों से पेय जल की वर्तमान व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। आपके द्वारा क्रियान्वित नल जल योजनाओ एवं हैंड पम्पो की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट के आधार पर संबन्धित अधिकारियों से कार्ययोजना के संबंध मे जानकारी ली गयी। आपने कहा पेय जल परिवहन के संबंध मे प्रस्तावों को तुरंत प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त करे। इस संबंध में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें