अनूपपुर 24
अप्रैल 2018/
संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा पोषण
अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) के अन्तर्गत पोषण अभियान गान लेखन प्रतियोगिता एवं
पोषण अभियान पर मस्कॉट (शुभंकर प्रतीक चिन्ह) डिजाईन प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
इस प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियॉं वेबसाइट http://mp-my-gov-in के माध्यम से 30
अप्रैल तक जमा की जा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पांच हजार रुपये का
पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जावेगा। विस्तृत जानकारी http://mp-my-gov-in से प्राप्त की
जा सकती है।
Tuesday, April 24, 2018
राज्य शासन ने किये स्कूलो के अवकाश घोषित
अनूपपुर 24 अप्रैल 2018/ स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में वर्ष 2018-19 के अवकाश घोषित कर दिये है। इस संबध में स्कूल
शिक्षा विभाग के उप सचिव ने आदेश गत दिनों जारी कर दिये है। आदेश के मुताबिक समस्त
शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थीयों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश, शिक्षकों के लिए अवकाश, दशहरा, दिपावली एवं शीत कालीन अवकाश घोषित किये है समस्त शिक्षण संस्थाओं में
विद्यार्थीयों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 14
जून तक और शिक्षकों के लिए अवकाश 01 मई से 10
जून तक रहेगे। इसी तरह दशहरा पर अवकाश 17 अक्टूबर से 20 अक्टुबर तक, दिपावली अवकाश 05 नवंबर से 09 नवंबर तक तथा 24 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक शीतकालीन अवकाश रहेगे।
जैव विविधता पुरस्कार योजना के तहत आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित
जैव
विविधता पुरस्कार योजना के तहत आवेदन 30 अप्रैल तक
आमंत्रित
अनूपपुर 24 अप्रैल 2018/ म.प्र. राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश
में जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्य करने वाले व्यक्तिगत शासकीय व अशासकीय
संस्थाओं को प्रोत्साहन देने के लिए पुरस्कार योजना 2018
बनाई गई है।
जिसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 3
लाख रूपए, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा एवं राज्य स्तरीय जैव
विविधता 2018 पुरस्कार के लिए 30 अप्रैल तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते
हैं पुरस्कारों की घोषणा 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर
पर की जाएगी ।
इस योजना में प्रथम पुरस्कार 3 लाख व द्वितीय पुस्कार 2
लाख रूपए है एवं जैव विविधता प्रबंधन
समिति ग्राम स्तर पर क्रमश 3, 2 व 1 लाख रूपए, जनपद और जिला पंचायत स्तर पर क्रमशः 3
और 2 लाख रूपए तथा नगर निकाय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5
लाख और द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...


