Monday, April 23, 2018

24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंडला जिले के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे

24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंडला जिले के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे 
कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के श्रवण एवं दर्शन के लिए आवष्यक व्यवस्था करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश 
अनुपपुर | 23-अप्रैल-2018
 
 
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज पंचायत राज दिवस पर मंडला जिले के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे। 24 अप्रैल को लगभग दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। उनके संबोधन के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सभी जिला, जनपद, ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं में सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिये हैं। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सकार के तत्वाधान मे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्घाटन 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मण्डला जिले के रामनगर में प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेगें। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिह तोमर करेगें। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायतीय राज और कृषि तथा कृषक कल्याण मंत्री श्री पुरषोत्तम रूपाला और मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित रहेंगे। 

उज्जवला योजना दिवस पर हितग्राहियों को वितरित किये गये 759 गैंस कनेक्शन

उज्जवला योजना दिवस पर हितग्राहियों को वितरित किये गये 759 गैंस कनेक्शन 
 
अनुपपुर | 23-अप्रैल-2018
 
 
    उज्जवला योजना दिवस पर 20 अप्रैल को जिले के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैंस कनेक्शन वितरित किये गये। जिला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि हायर सेकेण्डरी स्कूल कोतमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संसदीय क्षेत्र शहडोल श्री ज्ञान सिंह एवं विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल ने उज्जवला योजना के तहत 79, ग्राम पंचायत लेढ़रा में कलेक्टर श्री अजय शर्मा एवं पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह द्वारा 99, ग्राम पंचायत कोठी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल द्वारा 75, ग्राम पंचायत केल्हौरी में मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम की सदस्य दुर्गा पवार, ग्राम पंचायत भेजरी में पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह एवं जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम द्वारा 100, बसखली में नपा अध्यक्ष कोतमा मोहिनी वर्मा द्वारा 62, जनपद सदस्य मीना तनवर, जिला पंचायत सदस्य स्नेहलता सोनी एवं सरपंच केल्हौरी पूनम प्रधान द्वारा 91, ग्राम पंचायत सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच सिवनी पूरन रौतेल द्वारा 05, ग्राम पंचायत डोला में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच शांति देवी एवं लवकुश शुक्ला द्वारा 52, हा.से. स्कूल चोलना में जनपद सदस्य चंदा प्रधान एवं सरपंच चोलना रुकमणी बाई बैगा द्वारा 45, शा.उ.मा.वि. फुनगा में गणेश केवट, सरपंच नरेन्द्र सिंह, अंत्योदय संयुक्त समिति के अध्यक्ष डॉ. विष्णु मिश्रा द्वारा 100, राजनगर में पूर्व विधायक  कोतमा दिलीप जायसवाल एवं सुरेश गौतम द्वारा 01, अमदरी में सरपंच ताराबाई द्वारा 50, कुल मिलाकर 759 हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना अंतर्गत निःशुल्क गैंस कनेक्शन का वितरण एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के द्वारा एलपीजी के सुरक्षित उपयोग के संबंध मे जानकारी दी गयी। 

नेशनल लोक अदालत में कुल 48 लाख 32 हजार की राशि का हुआ अवार्ड

नेशनल लोक अदालत में कुल 48 लाख 32 हजार की राशि का हुआ अवार्ड 
 
अनुपपुर | 23-अप्रैल-2018
 
 
   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 22 अप्रैल 2018 को जिला मुख्यालय अनूपपुर एवं तहसील न्यायालय कोतमा व राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत आयोजित हुई। लोक अदालत के लिये जिला न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील न्यायालय कोतमा व राजेन्द्रग्राम में कुल 10 खण्डपीठों का गठन किया गया है। आयोजित लोक अदालत में दाण्डिक, शमनीय प्रकरण, चेक अनादरण प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल प्रकरण एवं बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला मुख्यालय अनूपपुर, तहसील कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम में लंबित प्रकरणों मे से 1526 प्रकरणों को लोक अदालत मे रेफर किया गया, जिनमे से कुल 159 प्रकरणों का निराकरण हुआ। प्रीलिटिगेशन के 647 प्रकरण लोक अदालत में प्रस्तुत हुए जिनमें से 12 प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से हुआ। आयोजित लोक अदालत में कुल राशि 4832253.00 अवार्ड हुई। आयोजित लोक अदालत मे सभी पक्षकारो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा आपसी सुलह एवं सामंजस्य के आधार पर स्वस्थ वातावरण में आपसी राजीनामा की कार्यवाही करके परस्परिक भाईचारा एवं सौहार्द का परिचय दिया तथा अपने-अपने प्रकरणों का राजीनामे के आधार पर निराकरण कराया। लोक अदालत मे न्यायालय के कर्मचारीगण, अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, अधिवक्तागणों तथा पक्षकारगणों ने सहयोग प्रदान किया।
आपसी सामंजस्य के साथ सुलझे कई मुद्दे
    आयोजित लोक अदालत कई चेहरों पर मुस्कान लेकर आयी। भरण-पोषण के दो मामलों में पति-पत्नि के मध्य समझौता हुआ, जिसमें पहले मामले में श्रीमती सोनिया और कैलाश केवट के प्रकरण में कैलाश ने संपूर्ण राशि पत्नी को एकमुश्त प्रदान की वहीं दूसरे मामले में श्रीमती शबाना और अकबर कुरैशी के प्रकरण में अकबर कुरैशी ने अपनी पत्नी को प्रतिमाह 3000/- रूपये देने को पति तैयार हुआ। इसी प्रकार लंबे समय से चल रहे मां-बेटे के विवाद का निराकरण भी नेशनल लोक अदालत में हुआ जिसमें निशांत कुमार अपनी मां कमला वर्मा को हर माह गुजारे के लिये राशि देने को तैयार हुआ।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें