Friday, April 20, 2018

राज्यपाल द्वारा बीपीएल को टीमएटी जांच में राहत

राज्यपाल द्वारा बीपीएल को टीमएटी जांच में राहत 
 
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018
 
   
    राज्यपाल और मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी की प्रेसीडेंट श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रेडक्रास चिकित्सालय में टीएमटी जाचं के लिए आने वाले बीपीएल कार्ड धारकों से रूपये 300/-शुल्क लेने के आदेश दिये हैं। राज्यपाल के आदेशानुसार रेडक्रास चिकित्सालय में सामान्य मरीजों से टीएमटी जांच के 450 रूपये शुल्क लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रेडक्रास चिकित्सालय ने स्वयं के व्यय से टीएमटी जांच मशीन क्रय की है। 

मनरेगा में अब एक दिन की मजदूरी होगी 174 रूपये

मनरेगा में अब एक दिन की मजदूरी होगी 174 रूपये 
 
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018
 
   
    महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत अकुशल श्रमिकों की एक दिन की मजदूरी में दो रूपये का इजाफा किया गया है। अब मनरेगा में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों को रोजाना 174 रूपये मजदूरी मिलेगी। यह दर एक अप्रैल 2018 से लागू हो गई है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी की है।
    उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल, 2017 से मनरेगा में अकुशल श्रमिक की दैनिक मजदूरी दर 172 रूपये थी। प्रदेश के समस्त जिलों को मजदूरी की नई दरों को लागू करने के निर्देश दिये गये हैं।

जबलपुर में 23 और मण्डला में 24 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस समारोह


24 को मण्डला के समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी होंगे शामिल 
अनुपपुर | 20-अप्रैल-2018
 
   
    मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए जबलपुर और मंडला शहर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह किया जाएगा। जबलपुर में 23 अप्रैल को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। मण्डला में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह सम्पन्न होगा।
    संचालक पंचायत राज श्री शमीम उद्दीन ने बताया 23 अप्रैल को जबलपुर में समारोह का प्रथम सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पुरूषोत्तम रूपाला भी शामिल होंगे।
    जबलपुर के समारोह में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ जी.पी. डी.पी., पंचायतों में आर्थिक विकास और आयोजना, पंचायतों में सामाजिक विकास और सतत् विकास लक्ष्य तथा युवा पंचायत-नया भारत नई सोच, डिजिटल पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प तथा स्वच्छ भारत अभियान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यशाला में भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय के सचिव श्री अमरजीत सिन्हा, अपर सचिव डॉ.बाला प्रसाद और श्रीमती शालिनी प्रसाद भी शिरकत करेंगे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें