| ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होगा |
| अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल ने प्रदेश के समस्त संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने संभाग, जिलों में ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित किये जायें। अभियान के आयोजन हेतु तिथिवार विभागीय गतिविधियों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के द्वारा जारी कर दिये हैं।
आदेश के तहत अभियान के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों पर विशिष्ट आयोजन करने के लिये सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व्यवस्थाएं जिला, जनपद, ग्राम स्तर पर करेंगे। 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिये सामाजिक न्याय विभाग नोडल विभाग रहेगा। स्वच्छ भारत के कार्यक्रम के लिये 18 अप्रैल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा। उज्ज्वला दिवस 20 अप्रैल के कार्यक्रम के लिये खाद्य विभाग नोडल विभाग रहेगा। राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस कार्यक्रम के लिये 24 अप्रैल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा। ग्राम स्वराज दिवस के दिन 28 अप्रैल के कार्यक्रमों के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सौभाग्य योजना के लिये सहयोगी ऊर्जा विभाग नोडल विभाग रहेंगे। आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल के कार्यक्रमों के लिये लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नोडल विभाग रहेगा। किसान कल्याण दिवस 2 मई के कार्यक्रमों के लिये कृषि विभाग नोडल विभाग रहेगा एवं आजीविका दिवस 5 मई के कार्यक्रमों के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सहयोगी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा। |
Thursday, April 12, 2018
ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होगा
दुकानों व प्रतिष्ठानों का पंजीयन, नवीनीकरण अब होगा ऑनलाइन
| दुकानों व प्रतिष्ठानों का पंजीयन, नवीनीकरण अब होगा ऑनलाइन |
| अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 |
शासन के निर्देशानुसार सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं नियोजकों के स्थापना अधिनियम के अंतर्गत किए जाने वाले पंजीयन अब ऑनलाइन लिये जायेंगे। इसके लिये एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम आवेदन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम के अंतर्गत किए जाने वाले पंजीयन, नवीनीकरण की ऑफलाइन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
आवेदक पंजीकरण एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही स्थापनाओं के प्रमाण-पत्र ऑनलाइन तरीके से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन आवेदन की सेवा शुल्क जमा करने हेतु लेखा शीर्ष निर्धारित किये गए हैं। आवेदन भरते समय आवेदक को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक आवेदन का सेवा शुल्क निर्धारित लेखा शीर्ष में ही जमा किया जाए। निर्धारित लेखा शीर्ष में सेवा शुल्क जमा न होने की स्थिति में आवेदन पर आपत्ति होगी। |
बैगा ओलम्पिक में विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ी हुए विजयी
| बैगा ओलम्पिक में विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ी हुए विजयी |
| अनुपपुर | 12-अप्रैल-2018 |
बालाघाट जिले के बैहर में 6, 7 एवं 8 अप्रैल को आयोजित बैगा ओलम्पिक 2018 के खेल में अनूपपुर जिले के 30 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। अनूपपुर जिले के दल का नेतृत्व जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री बी.के. मिश्रा ने किया। ओलम्पिक खेल में श्री बृजेश बैगा ने कुश्ती 65 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रथम, शिवम बैगा ने धनुष बाण प्रतियोगिता में तृतीय एवं अनूपपुर जिला दल ने पाला खेल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं को आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में बधाई दी गई। इन खिलाड़ियों के विजयी होने पर कलेक्टर श्री अजय शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री पी.एन. चतुर्वेदी, सहायक संचालक (शिक्षा) श्री महेन्द्र यादव, मंडल संयोजक श्री सतीश तिवारी, जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री बी.के. मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
