| शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति अब ऑनलाइन होगी दर्ज |
| अनुपपुर | 26-मार्च-2018 |
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति अब आगामी 1 अप्रैल से “एम- शिक्षा मित्र मोबाईल एप” के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। साथ ही बच्चों की उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी। इस संबंध में वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये है कि समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ एवं जनशिक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारी के मोबाईल नंबर को समय-सीमा में पोर्टल पर अपडेट कराएं।
“एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप” प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज करना, समस्त अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश को प्रतिदिन दर्ज करना, सायकिल मैपिंग करना, एस एम सी के कार्य की जानकारी दर्ज करना, प्रतिभा पर्व की जानकारी दर्ज करना, कर्मचारियों द्वारा स्वयं ई-सर्विस बुक अपडेट करना, शाला निरीक्षण की एंट्री करना, छात्रों की प्रतिदिन उपिस्थिति दर्ज करना तथा मध्यांह भोजन की प्रतिदिन जानकारी भरने की सुविधा रहेगी। इस सभी जानकारियों को प्रतिदिन मोबाईल एप के माध्यम से अद्यतन किया जा सकेगा। |
Monday, March 26, 2018
शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति अब ऑनलाइन होगी दर्ज
चना मसूर सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये 31 मार्च तक होंगें पंजीयन
| चना मसूर सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये 31 मार्च तक होंगें पंजीयन |
| अनुपपुर | 26-मार्च-2018 |
उप संचालक कृषि विकास कृषक कल्याण अनूपपुर श्री एन.डी. गुप्ता ने बताया है कि शासन के निर्देष के परिपालन में रबी 2017-18 की चना,मसूर, एवं सरसों की नियमतः समर्थन मूल्य पर खरीदी कराई जायेगी।
कृषि उपज मण्डियों को प्राईज सपोर्ट स्कीम अंतर्गत उक्त कृषि फसलों के लिए खरीदी केन्द्र घोषित किया गया है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से 31 मई 2018 तक किया जायेगा। साथ ही साथ चना मसूर, तथा सरसों के पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2018 को बढ़ाकर 31 मार्च 2018 नियत की गई है। |
मां तुझे प्रणाम योजना के लिये आवेदन की तिथि बढ़ी
| मां तुझे प्रणाम योजना के लिये आवेदन की तिथि बढ़ी |
| अब 31 मार्च तक कर सकते हैं योजना के तहत आवेदन |
| अनुपपुर | 26-मार्च-2018 |
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत जिन विकासखण्ड़ स्तरों में आवेदन पत्र निर्धारित योग्यता में अप्राप्त है। उन विकासखण्ड़ों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित करने के संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिनांक 31 मार्च 2018 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि जिन युवक-युवतियों द्वारा फार्म कार्यालय में 20 मार्च 2018 तक कार्यालय में जमा किया जा चुका है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही है। केवल रिक्त योग्यता वाले विकासखण्ड़ के ही युवक-युवतियों के आवेदन फार्म आमंत्रित किये गये है। आवेदक की विस्तृत एवं अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग अनूपपुर से संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत “माँ तुझे प्रणाम” योजना मध्यप्रदेश शासन की एम महत्वपूर्ण पहल है। इसका प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना, साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाना है। माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड़ स्तर पर 20 युवाओं (10 युवक एवं 10 युवतियों) का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिये किया जावेगा। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
