| सड़क दुर्घटना में आर्थिक सहायता राशि मंजूर |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
जिला प्रभारी अधिकारी (राहत) अनूपपुर ने बताया है कि रोहणी पिता रामप्रसाद चर्मकार निवासी पसला जिला-अनूपपुर की मृत्यु 1 जनवरी 2018 को अनूपपुर कोतमा रोड़ में ग्राम पसला के समीप अज्ञात वाहन से हुआ था। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सड़क दुर्घटना में मृतक रोहणी के निकटतम वारिस उसकी पत्नी सोनावती को 15000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति की जाती हैं।
|
Saturday, March 24, 2018
सड़क दुर्घटना में आर्थिक सहायता राशि मंजूर
स्व सहायता समूह के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु नाबार्ड द्वारा अनूपपुर के संगम स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार
| स्व सहायता समूह के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु नाबार्ड द्वारा अनूपपुर के संगम स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार |
| सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का सशक्त माध्यम बन रहा है आजीविका समूह |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
विदित हो कि देश में स्व सहायता समूह की शुरूआत सर्वप्रथम नाबार्ड द्वारा ही की गयी थी। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित इस पुरस्कार समारोह के लिए स्व सहायता समूह के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किये गये थे, इसी मे से एक सर्वश्रेष्ठ स्व सहायता समूह श्रेणी में जिले के अनुपपुर विकासखंड के ग्राम सकोला के संगम स्व सहायता समूह का आवेदन भी सर्वश्रेष्ठ स्व सहायता समूह श्रेणी में नामांकित किया गया था। जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह को प्रदेश मे सर्वश्रेष्ठ स्व सहायता समूह के रूप मे पुरस्कृत होना संपूर्ण जिले के लिए गौरव की बात है। स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है और यह पुरस्कार इस बात की पुष्टि करता है। संगम स्व सहायता समूह दिनांक 6 जुलाई 2014 को गठित हुआ था, जिसमें कुल 14 सदस्य हैं, समूह में सम्मिलित प्रति सदस्य 10 रू प्रति सप्ताह बचत करते हैं, प्रति सदस्य बचत राशि रू 2030/- है, समूह की कुल बचत राशि 26440/- रू है तथा समूह को बैंक से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय बैंक लिंकेज के रूप में क्रमशः रू 50 हजार, 1 लाख तथा 2 लाख रू प्राप्त हो चुके हैं। आजीविका मिशन द्वारा समूह को 15000/- रू चक्रीय कोश तथा 40000/- रू सामुदायिक निवेश निधि के रूप में प्रदान किया जा चुका है। समूह के समस्त सदस्यों द्वारा कुल 279350 रू ऋण के रूप में लेकर विभिन्न आजीविका गतिवधियों के माध्यम से अपनी आजीविका को संवहनीय बना रहे हैं, लिये गये ऋण में से 176350 /- रू ऋण वापसी की जा चुकी है, ऋण पर ब्याज के रूप में कुल 52915 रू समूह को प्राप्त हो चुके हैं। संगम स्व सहायता समूह द्वारा ही जिले में ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सर्वप्रथम सेनेटरी नैपकिन रिपैकेजिंग इकाई की शुरूआत की गयी थी, जो वर्तमान मुस्कान सेनेटरी नैपकिन समिति के रूप में रिपैकेजिंग का कार्य वृहद रूप से सफलता पूर्वक संचालित है। संगम स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर कलेक्टर अजय कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आर.पी.तिवारी, डीडीएम नाबार्ड श्री संजय सोनी तथा जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह ने स्व सहायता समूह के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों तथा आजीविका मिशन अनूपपुर के ब्लाक प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुप्ता एवं उनकी समस्त टीम के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं। |
ई.व्ही.एम. की प्री-एफ.एल.सी. प्रक्रिया की वृहद प्रशिक्षण
| ई.व्ही.एम. की प्री-एफ.एल.सी. प्रक्रिया की वृहद प्रशिक्षण |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि पंचायतो में आगामी आम निर्वाचन 2019-20 को दृष्टिगत रखते हुये मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्यालय में ई.व्ही.एम. की प्री-एफ.एल.सी. प्रक्रिया की वृहद प्रशिक्षण में जिले के उप निर्वाचन अधिकारी और दो मास्टर ट्रेनर्स रहेंगे। जिसमें पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. योगेश चन्द्र दीक्षित मो.नं.-9993057042 एवं वरिष्ठ अध्यापक डॉ. कौशनेन्द्र सिंह मो.नं.-9993450270 होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किये है कि 02 अप्रैल 2018 से 04 अप्रैल 2018 तक आवासीय प्रशिक्षण राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय भोपाल में प्रातः 10:30 से सायं 5:30 बजे तक प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

