Wednesday, March 21, 2018

निर्माण विभाग के ठेकेदारों को टेम्परेरी पर्मिट जारी करने एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से संबन्धित वीडियो कांफ्रेंसिंग आज

निर्माण विभाग के ठेकेदारों को टेम्परेरी पर्मिट जारी करने एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से संबन्धित वीडियो कांफ्रेंसिंग आज 
 
अनुपपुर | 21-मार्च-2018
 
   उप संचालक खनिज प्रशासन श्री प्रकाश सिंह पेन्द्रे ने बताया कि संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म के निर्देशानुसार निर्माण विभाग के ठेकेदारों को टेम्परेरी पर्मिट जारी करने एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से संबन्धित वीडियो कांफ्रेंसिंग आज 22 मार्च को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित है। आपने निर्माण विभागो जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वस्थ्य यान्त्रिकी विभाग, ग्रामीण यान्त्रिकी सेवा, म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि., मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना विकास क्रियान्वयन इकाई, आदिवासी विकास विभाग, नगरीय विकास, शिक्षा, नगरपालिका अधिकारी, महाप्रबंधक एसईसीएल सोहागपुर, जमुना- कोतमा, हसदेव क्षेत्र, सहायक अभियंता सिविल एसईसीआर एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों, कार्यालयों मे पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटरों के साथ संबन्धित ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति की बैठक 26 मार्च को

जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति की बैठक 26 मार्च को 

अनुपपुर | 21-मार्च-2018
 
   मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग के निर्देशानुसार 5 हे. तक के गौड़ खनिजो के खनन हेतु स्वीकृति के लिए जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण अभिकरण (DEIAA) एवं जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति (DEAC) का गठन किया गया है। अध्यक्ष जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति अनूपपुर ने बताया कि समिति की बैठक 26 मार्च को 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित की गयी है। जिसमे अधिसूचित प्रकरणो का निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ जनपद के दूरस्थ अंचल का किया तूफानी दौरा

कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ जनपद के दूरस्थ अंचल का किया तूफानी दौरा 

अनुपपुर | 21-मार्च-2018
 
   कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने गत दिवस पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के दूरस्थ क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर ग्रीष्मकाल में आसन्न पेयजल संकट के निराकरण की दिशा में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन एवं कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यांत्रिकी विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने ग्राम डोंगरिया में स्कूल के बाद सड़क मार्ग नहीं होने पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ के साथ मोटर साईकल में जोहिला नदी में प्रस्तावित स्टॉप डेम स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को स्टॉप डेम निर्माण की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपने बताया कि इस स्टॉप डेम के माध्यम से संचित जल का उपयोग ग्राम खम्हरौध, अहिरगवां, टेटुआ, तरेरा तथा टिटही आदि ग्रामों में पेयजल समस्या निराकरण हेतु किया जाएगा। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान ग्राम पड़मनिया एवं धुराधर में जल संसाधन विभाग के द्वारा निर्मित तालाबों की जल क्षमता का आंकलन किया तथा ग्राम पंचायत सरपंच को पंच परमेश्वर मद से तालाब तक का मार्ग निर्माण कराने के निर्देश दिए। जिससे जल का परिवहन संभव हो सके। आपने ग्राम पड़मनिया में गिरनार नाले में प्रस्तावित स्टॉप डेम का स्थल निरीक्षण भी किया। साथ ही पड़मनिया में वन क्षेत्र में स्थित झरने का अवलोकन कर ग्राम पंचायत सरपंच को पेयजल व्यवस्था हेतु उपयोग करने के लिए संरचना का निर्माण करने के निर्देश दिए।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें