Wednesday, March 21, 2018

फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रशिक्षण 23 मार्च को

फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रशिक्षण 23 मार्च को 
 
अनुपपुर | 21-मार्च-2018
 
     नगरपालिका एवं त्रि-स्तरीय पंचायत की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2018 का कार्य प्रारंभ होना है। इस हेतु जिले के विभिन्न अधिकारी म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में 23 मार्च को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.पी. तिवारी, तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री रमेश कोल, नायब तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री भूपेन्द्र मसराम, लेखापाल (निर्वाचन अधीक्षक) श्री कमलेश तिवारी भाग लेंगे। 

अनूपपुर पुलिस की मुस्तैदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री जैन के कुशल नेतृत्व के सामने अंतर्राज्यीय गिरोह की नहीं चली चालाकी

अनूपपुर पुलिस की मुस्तैदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री जैन के कुशल नेतृत्व के सामने अंतर्राज्यीय गिरोह की नहीं चली चालाकी 




अनूपपुर 21 मार्च 2018/ आज अनूपपुर जिले  की पुलिस को अंतर्राज्यीय बैंक लूटने तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलग्न गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। शहडोल जोन के जिला डिण्डोरी, शहडोल एवं आसपास के जिलों में बैंकों की तिजोरी एवं ए.टी.एम. काटने की लगातार हो रही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल श्री आई.पी. कुलश्रेष्ठ द्वारा जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को अपराधियों की धरपकड़ एवं सखती से वाहन चेकिंग करने की हिदायत दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री सुनील कुमार जैन द्वारा अनूपपुर जिले के समस्त थानों को पुलिस टीम बनाकर सख्ती से वाहन चेकिंग कर अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर अनूपपुर जिले के सभी थाना क्षेत्र में 20 मार्च को सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेंिकंग लगाई गई थी । थाना बिजुरी के थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह चैहान द्वारा अपने थाना स्टाफ सउनि आर0एन0 चैबे, सउनि आलोक सिंह, प्र0आर0 69 उमेश तिवारी, आर0 सुभाष महोबिया, आर0 राजकुमार मार्को के द्वारा ग्राम बैहाटोला टोलप्लाजा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान थाना प्रभारी निरी0 महेन्द्र सिंह चैहान को रात्रि 08ः00 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगरिया नीतेश गोयनका के क्रेशर के पास 5-6 लोग खड़े हुए हैं जो बिजुरी सेन्ट्रल बैंक में डकैती डालने के बात कर रहे हैं । मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक महेन्द्र सिंह द्वारा अपने स्टाफ की मदद से मुखबिर के बताये स्थान पर पैदल जाकर रेड किया तो 5 व्यक्ति आज रात में बिजुरी में सेन्ट्रल बैंक में तिजोरी काटकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे, जिस पर पुलिस बल द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो 02 व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये, 03 व्यक्ति पकड़े गये जिनमें से 01 व्यक्ति द्वारा अपना नाम सादिक खान पिता करामत अली, उम्र 36 वर्ष, नि0 ककराला, थाना अलापुर जिला बदायूं (उ0प्र0), 2- फईम खान पिता शमशेर खान उम्र 40 वर्ष नि0 ककराला, थाना अलापुर जिला बदायूं (उ0प्र0), 3- मो0 सलीम पिता मो0 नईमुद्दीन सिद्दीकी , उम्र 34 वर्ष, नि0 गुरपुरी थाना बिनावर जिला बदायूं, (उ0प्र0) हाल वेलकम कालोनी दिल्ली को पकड़ा गया । पूछतांछ पर उनके द्वारा आज रात में सेन्ट्रल बिजुरी में तिजोरी काटकर डकैती डालने की तैयारी करना तथा आधी रात होने का इन्तजार करना बताते हुए पुलिस रेड के समय अकमल खान पिता मो0 रजा, उम्र 37 वर्ष नि0  ककराला, थाना अलापुर जिला बदायूं (उ0प्र0) व आरिफ उर्फ रफीक खान उम्र 27 वर्ष नि0 सीमापुरी दिल्ली का मौका पाकर भाग जाना बताये । पकड़े गये आरोपियों की तलाशी ली गई तो सादिक खान के पास एक 315 बोर का कट्टा एवं 04 315 बोर के जिंदा कारतूस तथा एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया । दूसरे व्यक्ति फईम खान के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं 04 315 बोर के जिंदा कारतूस जप्त किये गये तथा कार लेकर भागने के प्रयास में पकड़े गये सलीम की तलाशी लिये जाने पर उसके पास से दो 315 बोर के जिंदा कारतूस तथा 01 लोहे की तलवार क्रियेटा कार में छिपाकर रखी हुई जप्त की गई । कार के संबन्ध में पूंछताछ पर सलीम द्वारा वह कार 2017 में झिलमिला दिल्ली से चोरी करना बताने पर उसे भी जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर बिना नम्बरी देहाती नालशी अप0क्र0 0/18 धारा 399, 402 भादवि, 25/27 आम्र्स एक्ट का कायम कर आरोपियों से पूछताछ की  गई तो उनके द्वारा काफी समय से बैंकों में तिजोरी व ए.टी.एम.  काटकर चोरी करना तथा दिनांक 15-16 दिसम्बर 2017 की रात पल्लेहार जिला अंगुल (उड़ीसा) में काॅपरेटिव बैंक की तिजोरी काटकर 8,00,000 रूपये की डकैती डालना, डकैती में जप्त की गई क्रियेटा कार का इस्तेमाल करना बताते हुए दिनांक 20-21 जनवरी 2018 की रात कस्बा बड़खेरा हाट जिला गुना म0प्र0 में एस0बी0आई0 बैंक की तिजोरी काटने का प्रयास करना फिर दिनांक 08-09 मार्च 2018 की रात सादिक खान, फईम खान, मो0 सलीम, टिन्नू उर्फ लईकूजमा, अकमल खान, आरिफ उर्फ रफीक खान, बाबू उर्फ कन्हैया मुसलमान तथा गुड्डू खान के साथ मिलकर करंजिया जिला डिण्डोरी म0प्र0 के पंजाब नेशनल बैंक का ए.टी.एम. काटकर 2,56,600 रूपया की डकैती डालना तथा लगातार दिनांक 11.03.2018 गोहपारू जिला शहडोल में सेन्ट्रल बैंक की तिजोरी काटने का प्रयास करना बताया । आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया कि इनके द्वारा अपने इन्हीं साथियों के साथ मिलकर मड़वास जिला सीधी के ग्रामीण बैंक में तिजोरी काटकर 10,00,000 रूपया नकद की डकैती डालना बताया गया । आरोपियों को गिरफ्तार कर सादिक मुसलमान, फईम खान एवं मो0 सलीम से करंजिया ए.टी.एम. से डकैती डाला गया जिसके 42,000 नगद बरामद किये गये हैं तथा मड़वास ग्रामीण बैंक डकैती में इस्तेमाल किया गया गैस कटर में लगने वाले आक्सीजन सिलेण्डर को तथा सब्बल आरोपियों के कब्जे से मनेन्द्रगढ़ (छ0ग0) जंगल से जप्त किया गया है ।

आरोपियों से गहराई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वर्ष 2011 में चुरगलिया उत्तराखंड बैंक से 50,000 रूपया चोरी करना, वर्ष 2015 में तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले केे गुरूवापल्ली से बैंक आफ बड़ौदा का लाॅकर काटकर 37 किलो सोना चोरी करना तथा वर्ष 2017 में गुजरात के अंकलेश्वर के बड़ोदा ग्रामीण बैंक, वर्ष नवम्बर 2017 में महाराष्ट्र के समुद्रपुर जिला नागपुर के एस0बी0आई0 बैंक, जनवरी 2018 में उत्तराखंड के हल्दवानी के पास बैंक आफ बड़ोदा से तथा दिसम्बर 2017 में उड़ीसा के नयागढ़ जिले के दसपल्ला के बैंक आॅफ इण्डिया की तिजोरी काटना तथा माह मार्च 2018 में अम्बिकापुर के बरगॅंवा में भी बैक की तिजोरी काटने की घटनायें करना बताया गया है ।
थाना बिजुरी निरीक्षक महेन्द्र सिंह चैहान द्वारा अपने थाना स्टाफ सउनि आर0एन0 चैबे, सउनि आलोक सिंह, प्रआ0 69 उमेष तिवारी, आर0 सुभाष महोबिया, आर0 राजकुमार मार्को के साथ पुलिस महानिदेषक शहडोल जोन श्री आई.पी. कुलश्रेष्ठ, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आर0 के0 अरूसिया के मार्गदर्षन में तथा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री सुनील कुमार जैन तथा अति0 पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा के कुषल निर्देषन में व श्री विजय प्रताप सिंह अनु0अधि0 पुलिस कोतमा के कुषल नेतृत्व में अनूपपुर पुलिस द्वारा ‘‘अन्तर्राज्यीय बैंक व ए.टी.एम. डकैत गिरोह ’’ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
मामले की विवेचना में उनि0 अरविंद साहू, पी.एस.आई. सुमित कौषिक, सउनि अरविंद दुबे, सायबर सेल के प्र0आर0 प्रभात मिश्रा, प्रआर0 क्लेमंेल जाॅन, आर0 अमित पटेल, आर0 सनत द्विवेदी, आर0 राहुल प्रजापति की भूमिका सराहनीय रही।


सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन


सफलता की कहानी
लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन
परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन


अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन महाभारत काल के लाक्षागृह का नाम सुनते ही सब को लाख (लाह) का स्मरण हो आता है। लाख एक अत्यंत ज्वलनशील प्राकृतिक राल है, जिसका उपयोग सौन्दर्य, प्रसाधन, औषधि के रंग तथा अन्य कई क्षेत्रों मे उपयोग होता है, कह सकते है कि लाख के लाख उपयोग है। अनूपपुर क्षेत्र मे प्राकृतिक रूप से  लाख कीट के पोषक वृक्ष – पलास, कोसम तथा बेर बहुतायत मे विद्यमान हैं। प्राचीन समय मे लाख से प्राप्त राजस्व राशि रीवा रियासत के राजस्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हुआ करता था। समय एवं मौसम चक्र मे परिवर्तन से क्षेत्र मे लाख की खेती लुप्त हो गयी थी। ऐसे मे लाख की खेती को पुनर्जीवित करने मे म॰प्र॰ ग्रामीण आजीविका परियोजना एवं हार्ड संस्था ( होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलोपमेंट) द्वारा अनूपपुर ज़िले के चुकान गाँव मे सर्वप्रथम 2004-05 मे 25-30 हितग्राहियों को साथ मे लेकर रंगीनी लाख की कृषि प्रारम्भ की गयी थी। समय के साथ ग्रामवासियों की लगन को संस्थान एवं शासन के अतिरिक्त उद्योगीनी नई दिल्ली एवं राल अनुसंधान केंद्र रांची का तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।



वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल कर बढ़ाया उत्पादन

रांची राल अनुसंधान केंद्र ने यहाँ के हितग्राहियों को लाख की खेती के गुर सिखाये।हार्ड संस्था के सचिव सुशील शर्मा बताते हैं प्रशिक्षण के अंतर्गत लाभान्वितों को पेड़ो का चयन, पेड़ो की मर्किंग, ब्रूड संचरण, दवा का छिड़काव , लाख की कटाई एवं लाख संग्रहण के गुर सिखाये गए। लाख की खेती से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए पोषक वृक्षो पलास रंगीनी लाख के लिए कोषम एवं बेर कुसुमी लाख के लिए चयनित करने चाहिए इससे लाख के कीट को भरपूर पोषण मिलता है। पोषक वृक्ष मे ब्रूड संचरण के 21 दिन के बाद ब्रूड उतारने की प्रक्रिया को फूंकी उतरना कहते हैं। ऐसा न करने से शत्रु कीट उत्पन्न होता है जो लाख की फसल को नष्ट कर देता है। मौसम चक्र मे परिवर्तन के अनुसार दो बार दवा का छिड़काव और लाख की फसल तैयार हो जाती है।
7 से 8 हजार तक की हो रही है अतिरिक्त आमदनी


आज अनूपपुर ज़िले मे 1000 से अधिक महिलाएं लाख की खेती से जुड़ चुकी हैं। लाख की खेती कम आय वाले परिवारों के लिए भी उपयुक्त है क्योकि इसमे उन्हे एक सीजन मे 10-15 दिन ही कार्य करना पड़ता है लागत भी एक वर्ष बाद नगण्य हो जाती है। एक सीजन मे 10-15 वृक्षों मे यदि लाख का संचरण किया जाए तो हितग्राही को लगभग 10-15 हजार की आमदनी हो जाती है। अनूपपुर मे औसतन एक व्यक्ति को लाख की खेती से कृषि आय एवं अन्य साधनो के अतिरिक्त 7 से 8 हजार की आय हो जाती है। परंपरागत कृषि एवं वैज्ञानिक पद्धति के उन्नत मिश्रण से अनूपपुर ज़िले के जैतहरी एवं कोतमा विकासखंड के 1000 से अधिक व्यक्तियों को मिल रही है अतिरिक्त आमदनी।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें