Wednesday, March 14, 2018

स्वयं का ट्रांसफार्मर योजना के तहत स्थापित कर सकते हैं स्वयं ट्रांसफॉर्मर

स्वयं का ट्रांसफार्मर योजना के तहत स्थापित कर सकते हैं स्वयं ट्रांसफॉर्मर 
 
अनुपपुर | 14-मार्च-2018
 
    मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार स्वयं का ट्रांसफार्मर योजना के तहत जरूरतमंद किसान विद्युत वितरण कंपनी को 3 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज जमा कराकर स्वयं का ट्रांसफार्मर स्थापित कर सकते हैं। 
 

जिला मुख्यालय स्थित तुलसी महाविद्यालय में कैरियर मेले का आयोजन आज

जिला मुख्यालय स्थित तुलसी महाविद्यालय में कैरियर मेले का आयोजन आज 
 
अनुपपुर | 14-मार्च-2018
 
      कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तुलसी महाविद्यालय में कैरियर मेले का आयोजन 15 मार्च को किया गया है। आपने कृषि, पशुपालन, मछली पालन तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों को कैरियर मेले में छायाचित्र प्रदर्शित लगाने तथा युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन देने के निर्देश संबंधित विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को दिए हैं। आपने कहा कि विभागीय योजनाओं के प्रचार साहित्य भी विद्यार्थियों को वितरित किए जांय तथा मौके पर ही बैंकों के माध्यम से ऋण प्रकरणों का निष्पादन सुनिश्चित कराया जाय। 

प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था की कलेक्टर ने की समीक्षा

प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था की कलेक्टर ने की समीक्षा 
 
अनुपपुर | 14-मार्च-2018
 
  
  कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। आपने संबंधित एसडीएम तथा जिला आपूर्ति अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा छात्रावासों, वृद्धाश्रम तथा बाल संरक्षण केन्द्रों में खाद्यान्न आवंटन की ऑनलाईन व्यवस्था प्रारंभ की है। इसके लिए संबंधित अधीक्षकों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। ऐसे बैगा परिवार जो किन्हीं कारणों से यदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं प्राप्त कर रहें हों तो उन परिवारों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाय। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा श्री मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया कि जिले में 96 ऐसी दुकानें हैं, जहां सेल्समैन नहीं हैं, जिनके संबंध में विज्ञप्ति प्रकाशित की जा चुकी है। आपने बताया कि इन दुकानों के संचालन जिले में स्वसहायता समूहों के माध्यम से भी किया जा सकता है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें