Tuesday, March 13, 2018

कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई एवं पुताई कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई एवं पुताई कार्य का किया निरीक्षण 

अनुपपुर | 13-मार्च-2018
 
   कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई एवं पुताई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस कार्य में लगे लोगों को साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

जिले के सभी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति की बैठक के कलेक्टर ने दिए निर्देश

जिले के सभी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति की बैठक के कलेक्टर ने दिए निर्देश 
अनुपपुर | 13-मार्च-2018
 
  
   कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के समस्त एसडीएम को जनभागीदारी समितियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा कि इन समितियों में पर्याप्त राशि उपलब्ध है, उसका उपयोग कर महाविद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जांय। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा श्री मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया है कि वे राज्य सरकार द्वारा बैगा परिवारों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु शुरु की गई योजना के तहत समयबद्ध तरीके से प्रत्येक माह एक हजार रु. की अनुदान राशि का वितरण करायें। इसके लिए जिले के समस्त बैगा परिवारों को चिन्हित किया जाय तथा उनके बैंक खाते तथा आईएफएससी कोड पंजीकृत किए जांय।

5वें राज्य वित्त आयोग की वेबसाइट का लोकार्पण

5वें राज्य वित्त आयोग की वेबसाइट का लोकार्पण 

अनुपपुर | 12-मार्च-2018
 
   
    मध्यप्रदेश में पांचवा राज्य वित्त आयोग गठित किया गया है। आयोग प्रदेश के पंचायती और नगरपालिक निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर उसे सुदृढ़ बनाने और वर्ष 2020-2025 की पंचवर्षीय अवधि के दौरान राज्य के राजस्व में से इन निकायों को दिए जाने वाले हिस्से के बारे में अनुशंसाएं करना हैं। आयोग अपनी रिपोर्ट 31 जनवरी, 2019 तक प्रस्तुत करें।
    आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत कोठारी, ने आयोग की वेबसाइट (fincom.mp.gov.in) का लोकार्पण किया। वेबसाइट में अन्य बातों के अलावा आयोग संबंधी कानूनी प्रावधानों, अन्य पृष्ठभूमि, सुसंगत सांख्यिकी, और आयोग के दौरों, बैठकों और अन्य गतिविधियों का विवरण उपलब्ध है। आयोग ने इस फरवरी माह से सर्वसाधारण से जो सुझाव आमंत्रित किए हैं, उन्हें अब इस वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी भेजा जा सकता है।
    आयोग के अध्यक्ष, श्री कोठारी, ने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट सभी संबंधितों-विशेषतः नागरिकों और स्थानीय निकायों के लिए उपयोगी होगी और आयोग को अपना काम बेहतर तरीके से करने  में मददगार साबित होगी। इस अवसर पर आयोग के सदस्यों तथा अधिकारियों के अलावा वित्त तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें