| शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी |
| - |
| अनुपपुर | 11-मार्च-2018 |
आगामी 1 अप्रैल से ‘‘एम- शिक्षा मित्र मोबाईल एप‘‘ के माध्यम से कर्मचारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। साथ ही बच्चों की उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी। इस संबंध में वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये है कि समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ एवं जनशिक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारी के मोबाईल नंबर को समय-सीमा में पोर्टल पर अपडेट कराएं।
‘‘एम- शिक्षा मित्र मोबाईल एप‘‘ प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज करना, समस्त अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश को प्रतिदिन दर्ज करना, सायकिल मैपिंग करना, एस एम सी के कार्य की जानकारी दर्ज करना, प्रतिभा पर्व की जानकारी दर्ज करना, कर्मचारियों द्वारा स्वयं ई-सर्विस बुक अपडेट करना, शाला निरीक्षण की एंट्री करना, छात्रों की प्रतिदिन उपिस्थिति दर्ज करना तथा मध्यान्ह भोजन की प्रतिदिन जानकारी भरने की सुविधा रहेगी। उपरोक्त जानकारी को प्रतिदिन मोबाईल एप के माध्यम से अद्यतन कर सकेंगें। |
Sunday, March 11, 2018
शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी तथा विभिन्न दलों द्वारा पोलियो अभियान की मॉनीटरिंग की गई
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी तथा विभिन्न दलों द्वारा पोलियो अभियान की मॉनीटरिंग की गई |
| - |
| अनुपपुर | 11-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा के निर्देशन में अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो सघन अभियान टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में 11 मार्च से 13 मार्च के मध्य 113858 बच्चों को पोलियों की अमृत रूपी दो बूंद दवा पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रथम दिवस 11 मार्च को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई गई तथा 12 एवं 13 मार्च को पोलियो दल घर-घर संपर्क कर लक्षित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से भ्रमण के दौरान अभिभावकों से संपर्क कर लक्षित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु प्रेरित करने तथा अभियान दिवस में मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 9 बजे से पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो शाम 5 बजे तक अनवरत चलता रहा। पोलियो की दवा पिलाने हेतु बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन में भी टीमें तैनात की गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्र में, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी ने पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. परस्ते ने नगरीय क्षेत्रों में, डॉ. शिवकुमार पाण्डेय एवं श्री धनेश बेलिया ने कोतमा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का, डॉ. मुकेश द्विवेदी एवं डॉ. सुनील खन्ना ने जैतहरी के विभिन्न सेक्टरों का पल्स पोलियो अभियान में जिला आंतिरिक पर्यवेक्षक के रूप में मॉनीटरिंग की। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की मॉनीटरिंग हेतु सेक्टर प्रभारी तथा सेक्टर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। जिनके द्वारा सतत् रूप से भ्रमण कर इस राष्ट्रीय अभियान की मॉनीटरिंग की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे एवं तीसरे दिन भी पोलियो दल घर-घर संपर्क कर प्रथम दिन दवा पीने से वंचित बच्चों की पहचान कर पोलियो की दवा पिलाएंगे। सम्पर्क के पश्चात् संबंधित घरों में ये दल चिन्ह भी अंकित करेंगे। |
दो बूंद जिन्दगी की पिलाकर विधायक, कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
| दो बूंद जिन्दगी की पिलाकर विधायक, कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 11-मार्च-2018 |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


