| न्योमोकोकल कान्ज्यूगेट व्हेक्सीन शीघ्र ही निःशुल्क उपलब्ध होगा शासकीय चिकित्सालयों में |
| - |
| अनुपपुर | 09-मार्च-2018 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि न्योमोकोकल कान्ज्यूगेट व्हेक्सीन भारत सरकार द्वारा शीघ्र ही शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यह व्हेक्सीन 13 प्रकार के निमोनिया स्टेऊन से बच्चों को बचायेगा। इसका पहला टीका डेढ़ माह पर, दूसरा टीका साढ़े तीन माह पर एवं बूस्टर डोज 9 माह पर लगाया जायेगा। इस टीके की कीमत 3500 से 4000 रूपये के मध्य है, जिसे समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। सम्पूर्ण भारत में इस टीके से लगभग 10 लाख शिशु मृत्यु कम की जा सकेगी। मध्यप्रदेश पहला ऐसा प्रदेश है जहां पूरे 51 जिलों में एक साथ यह टीका उपलब्ध कराया जायेगा। मध्यप्रदेश में इस टीके की संभावित लांचिग तिथि (प्रारंभ किये जाने की दिनांक) 7 अप्रैल 2018 है।
|
Friday, March 9, 2018
न्योमोकोकल कान्ज्यूगेट व्हेक्सीन शीघ्र ही निःशुल्क उपलब्ध होगा शासकीय चिकित्सालयों में
बी.एड. की प्रवेश परीक्षा 11 मार्च को
| बी.एड. की प्रवेश परीक्षा 11 मार्च को |
| - |
| अनुपपुर | 09-मार्च-2018
|
भोज मुक्त विवि ने बीएड कोर्स के सत्र 2018-19 में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 11 मार्च को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 11 फरवरी हो होने वाली थी। छात्र अपने प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तारीख से पहले एमपी ऑनलाइन से डाउनलोड कर सकेंगे।
|
प्रबंधन का कार्य व्यापारिक रूप से किया जाना चाहिए न कि भावनात्मक रूप से - श्री के.व्ही.एस. चौधरी
| प्रबंधन का कार्य व्यापारिक रूप से किया जाना चाहिए न कि भावनात्मक रूप से - श्री के.व्ही.एस. चौधरी |
| जिले का अमला पूर्व की भांति वर्कमैन स्प्रिट बनाए रखते हुए जरूरतमंदों के सहयोग में जुटा रहे - कलेक्टर, आगे बढ़कर जिम्मेवारियों का निर्वहन एक सक्रिय शासकीय सेवक की पहचान - पुलिस अधीक्षक |
| अनुपपुर | 09-मार्च-2018 |
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन ने कहा कि ऐसे विरले ही अधिकारी होते हैं, जो जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के लिए आगे आते हैं। अपने अधीनस्थ को संरक्षण प्रदान करते हुए गरीबी उन्मूलन के लिए उत्कृष्ट कार्य किए। नर्मदा सेवा यात्रा, एकात्म यात्रा, राष्ट्रपति जी एवं प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रमों में उनका समन्वय अद्वितीय रहा। स्थानांतरित सीईओ जिला पंचायत एवं कलेक्टर अशोकनगर श्री के.व्ही.एस. चौधरी ने कहा कि हर शासकीय सेवक को इस सोच के साथ काम करना चाहिए कि लोगों की गरीबी का उन्मूलन हो, लोग आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति करें। इसके लिए हमें सेवाभावना से कार्य करना होगा। लोगों की अपेक्षाओं में खरा उतरना होगा तथा सभी काम समय-सीमा में पूरे करने होंगे। आपने अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि बी.कॉम की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमूल संस्थान गुजरात द्वारा संचालित मैनेजमेंट कॉलेज इरमा से एम.बी.ए. के दौरान वहां के प्रोफेसर द्वारा गरीबों के उत्थान हेतु भावनात्मक संवेदनाओं को छोड़कर हर कार्य को व्यापारिक स्वरूप में करने की दी गई प्रेरणा हमेशा साथ रही। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में एन.जी.ओ. के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में काम किया। सदैव मन में यह भाव रहा कि हम भी किसी गरीब के जीवन में उजाला ला सकें। इसी सोच के साथ अनूपपुर जिले में भी काम किया। लोगों की संतुष्टि तथा प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर श्री शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री जैन का उत्साहवर्धन आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा। इस जिले के शासकीय सेवकों ने जिस रुचि से मेरे साथ काम किया, वह जीवनभर अविस्मरणीय रहेगा। प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने कहा कि श्री चौधरी ने आवश्यकताओं का आंकलन कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया तथा अनूपपुर जैसे पिछड़े जिले में विकास को गति प्रदान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा ने कहा कि श्री चौधरी ने जिले को क्रिएटिव लीडरशिप प्रदान की। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ. उमेश द्विवेदी ने उनके द्वारा आजीविका के माध्यम से गरीबी उन्मूलन के लिए शुरु किए गए मुर्गी लेयर उत्पादन, अण्डा लेयर उत्पादन, सिलाई प्रशिक्षण, वेल्डर प्रशिक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में उड़ान, प्रतिबद्ध जैसे कार्यक्रमों का संचालन, सबल प्रशिक्षण केन्द्र में सुरक्षा गार्डों का प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट सुगम आदि जैसे अनेकों कार्यक्रम, उनकी उपलब्धियों को प्रदर्षित करते हैं। कार्यक्रम में डी.पी.एम. एनआरएलएम श्री शशांक सिंह, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री उमेश पाण्डेय, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री अंकुश मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी श्री गजेन्द्र द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री रावत, सेवानिवृत्त वनमंडलाधिकारी श्री जे.पी. पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसका वाचन अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने किया। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

