Wednesday, September 6, 2017

व्याख्याता श्री दिनेश चंद्र मिश्रा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित




मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल टी.टी. नगर भोपाल में 5 सितम्बर को आयोजित राज्य-स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने शा. उत्कृष्ट. उ.मा.वि. जैतहरी में पदस्थ गणित विषय के व्याख्याता श्री दिनेश चंद्र मिश्रा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। व्याख्याता श्री मिश्रा को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपए सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया। श्री मिश्रा माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल के विषय समिति के सदस्य के रूप में वर्ष 1995, 1999 एवं 2014 में महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। भारत स्काउट एवं गाईड में उच्च प्रशिक्षण हिमालय बुडवैज प्राप्त कर जिला काउंसलर एवं स्काउटर के रूप में ट्रेकिंग कैम्प ऊरी तमिलनाडु तथा नेशनल जम्बूरी मैसूर कर्नाटक में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व भी श्री मिश्रा द्वारा किया गया है। व्याख्याता श्री दिनेश चंद्र मिश्रा सतना जिले के निवासी हैं, उनके पिता स्व. हरिश्चंद्र मिश्र उसी जिले के स्कूल के शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा मिश्रा शहडोल जिले के शा. उ.मा.वि. पंचगांव में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पुत्र शिवम आईआईटी खड़गपुर में एमटेक तथा पुत्री कु. एकता मिश्रा एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई पूर्ण कर इंटर्नशिप कर रही हैं। 
     राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने पर व्याख्याता श्री मिश्रा को कलेक्टर श्री अजय शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस. चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.के. बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आनंद राय सिन्हा, उत्कृष्ट वि. जैतहरी के प्रचार्य, शिक्षकों, शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

‘‘न्यू इंडिया मंथन-संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम’’ का आयोजन 7 सितम्बर को स्वसहायता भवन में

भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर ‘‘न्यू इंडिया मंथन-संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम’’ का आयोजन 7 सितम्बर को मध्यान्ह 1:30 बजे से स्वसहायता भवन अनूपपुर में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञान सिंह करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुन्देलाल सिंह मार्को, विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल, जिला पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री राम सिंह आर्मो, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री सुदामा सिंह रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आगामी 5 वर्षों में प्राप्त की जा सकने वाली उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, धर्मगुरु, विद्यार्थी, युवा, समाजसेवी, स्वैच्छिक संगठन तथा पत्रकारों की सहभागिता होगी। इसी दिन प्रात: काल आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा रैली आयोजित की जाएगी। नगरपालिकाओं द्वारा स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाएगा तथा कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का भाषण सुनाया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाने हेतु विभिन्न विभागों जन अभियान, कृषि, उद्यानिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरपालिका, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपा है।

Thursday, November 27, 2014

प्रधानमंत्री जन-धन के तहत खाता खुलवाने की प्रक्रिया में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिपं. सीईओ श्री चैधरी अच्छी प्रगति वालों को प्रोत्साहन व लापरवाहों पर होगी कार्यवाही

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत लक्षित परिवारों के वित्तीय समावेशन हेतु कोर बैंकिंग में खाता खुलवाने तथा उसे समग्र पोर्टल में फीड कराने के कार्यों में ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जिला स्तर से चलो गांव की ओर अभियान के अधिकारियों की ड्यिूटी माॅनीटरिंग एवं ग्राम स्तरीय अमले को प्रोत्साहित होकर कार्य करने एवं खाता खुलवाने में सहयोग देने के लिए कलेक्टर श्री नंद कुमारम् एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चैधरी द्वारा लगाई गई है। इसी तरह नगरपालिका/नगर पंचायत के अमले को लक्षित परिवार के खाता खोलने के कार्य को पूर्ण कर शीघ्र कार्योत्तर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
    जिले के जनपद पंचायत जैतहरी एवं कोतमा में लक्षित परिवारों के खाता खोलने का कार्य पूर्णता की ओर है। जनपद पंचायत जैतहरी की 66 ग्राम पंचायतों बैहार, बकही, बकेली, बर्री, बीड, भेलमा, बिजौड़ी, चकेठी, छातापटपर, छुलहा, चिल्हारी, चोलना, चोरभठी, धनगवां, दुधीपानी, डोंगराटोला, दुधमनिया, दुलहरा, फुनगा, गौरेला, गोबरी, गोधन, गोरसी, हर्री, जरियारी, झांईताल, कल्याणपुर, लखनपुर, महुदा, मझगवां, मनौरा, मौहरी, निगौरा, पगना, पाली, पपरौड़ी, पसला, पटनाकला, पोंड़ी नं.-01, पोंड़ी नं.-02, रक्सा, सकरा, सेमरवार, सेंदुरी, सिवनी, सुलखारी, टकहुली, उमरिया व जनपद पंचायत कोतमा के 22 ग्राम पंचायतों बैहाटोला, बहेराबांध, बसखली, बेलगांव, बेनीबहरा, भांटाडांड़, गोड़ारू, गोहन्ड्रा, गुलीडांड़, कटकोना, खम्हरौध, कोठी, मझौली, निगवानी, पैरीचुआ, पिपरिया, रेउसा, साजाटोला, सारंगगढ़, सिलपुर, ठोड़हा, उमरदा ग्राम पंचायतों ने लक्षित परिवारों के विरुद्ध कोर बैंकिंग में खाते खोलकर समग्र पोर्टल में फीडिंग की कार्यवाही की गई है।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चैधरी ने इन ग्राम पंचायतों में निवासरत परिवारों के सदस्यों के कोर बैंकिंग में खाता खोलने की प्रक्रिया के तहत शत्-प्रतिशत् लोगों के खाता खोलने पर बल दिया। जिपं. सीईओ श्री चैधरी ने लक्षित परिवारों के खाता खोलने के कार्य में लापरवाही व समय-सीमा में कार्य न करने वाले पंचायत सचिव व रोजगार सचिव के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें