Saturday, January 5, 2019

9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ

9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ
ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन
महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना होगी प्राथमिकता



अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुसार निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाते हुए इस माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने, एनरोलमेंट बढ़ाने एवं चुनावी प्रक्रिया में सहभागिता करने के उद्देश्य से ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में विविध मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ सम्पादित करने के निर्देश दिए हैं।
     श्री ठाकुर ने अनूपपुर ज़िले के समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के लिए समस्त बीएलओ को आवश्यक सुविधाएँ एवं प्रशिक्षण देने,कार्यक्रम में संस्थाओं सुविधा केंद्रो, युवा एवं महिला मतदाताओं की भागीदारी स्वीप पार्ट्नर आदि की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
           कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदान केंद्र स्तर पर समारोह आयोजन का उत्तरदायित्व बीएलओ का होगा। बीएलओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसे समस्त तैयार मतदाता पहचान पत्र मिल जाएँ। पहचान पत्र में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे 1 सप्ताह के अंदर दूर कर 1 फ़रवरी तक त्रुटिरहित मतदाता पहचान पत्र का प्रदाय करना होगा। बूथ स्तर के कार्यक्रम में नवीन मतदाताओं के अभिभावकों, स्थानीय कार्यालयों  संस्थाओ के प्रमुख को शामिल कर मुख्य अतिथि द्वारा मतदाता शपथ दिलायी जाएगी।
       आयोग के निर्देशानुसार ज़िला मुख्यालय एवं मतदान केंद्र स्तर पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवीन रजिस्टर्ड मतदाताओं को proud to be a voter- ready to vote पहचान पत्र दिया जाएगा। शालेय एवं कॉलेज स्तर पर निबंध वाद विवाद स्लोगन प्रतियोगिता एवं अन्य स्वीप गतिविधियाँ जिनसे मतदाता जागरूक हों की जाएँगी।
         उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2019 की अर्हता की स्थिति में फ़ोटो निर्वाचक नामावली का आयोग के निर्देशानुसार 26 दिसम्बर 2018 को प्रकाशन किया जाकर दावे आपत्तियाँ प्राप्ति करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2019 नियत की गयी है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें