Saturday, September 8, 2018

हर एक जागरूक करने का प्रण लिए संगीता सुगढ अनूपपुर बनाने के लिए प्रयासरत

हर एक जागरूक करने का प्रण लिए संगीता सुगढ अनूपपुर बनाने के लिए प्रयासरत


अनूपपुर 8 सितम्बर 2018/ अनूपपुर को पूर्णरूपेण स्वच्छ कर सुंदर बनाने एवं सुंदरता बनाए रखने के अभियान की सफलता सभी के साथ निरंतर प्रयास पर अवलंबित है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के नेतृत्व एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में समस्त अधिकारियो के साथ आम नागरिक ज़िले को स्वच्छ बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की छात्रा संगीता सिंह कहती हैं स्वच्छता की प्राप्ति सही मायने तभी हो सकती है जब हर एक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। न तो वे स्वयं गंदगी करे न किसी और करने दें। किसी की भी ग़लती से अगर गंदगी होती है तो ख़ामियाज़ा पूरा समुदाय भुगतता है। इसी आशय से सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। निःसंदेह इन प्रयासों का असर अब दिखने लगा है। पर लक्ष्य पास प्रतीत तो हो रहा है, परंतु समग्र स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी को जुटना होगा और वो भी अनवरत। अनूपपुर को सुंदर और सुगढ बनाने हेतु हर एक को आगे आना पड़ेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सिडाना ने सभी नागरिकों और प्रबुद्ध जनो से इस अभियान में शामिल होकर जन जागरूकता लाने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें