| "स्वच्छता ही सेवा" अभियान में होंगी स्कूलों में गतिविधियाँ |
| स्वच्छता पर केन्द्रित होंगे सम्मेलन |
| अनुपपुर | 15-सितम्बर-2018 |
महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश की शालाओं में भी होंगी "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की गतिविधियाँ। इन गतिविधियों के संचालन के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखे हैं। केन्द्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों की ओर से प्रधानमंत्री को स्वच्छता पर केन्द्रित पोस्ट-कार्ड लिखे जाने की प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की जा रही है। पोस्ट-कार्ड लिखे जाने की प्रतियोगिता शाला स्तर पर 15 से 17 सितम्बर तक होगी। प्रतियोगिता में 3 बेस्ट पोस्ट-कार्ड शाला स्तर की प्रतियोगिता से जिले के लिये चयनित किये जायेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर 5 उत्कृष्ट पोस्ट-कार्डों का चयन कर राज्य स्तर पर प्रेषित किये जायेंगे। यह कार्य 18 से 20 सितम्बर के दौरान किये जायेंगे। राज्य स्तर के 5 उत्कृष्ट पोस्ट-कार्ड को राष्ट्रीय स्तर पर प्रेषित किया जायेगा। यह कार्य 21 से 24 सितम्बर के दरम्यान किया जायेगा। शाला स्तर की पोस्ट-कार्ड प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।
|
Saturday, September 15, 2018
"स्वच्छता ही सेवा" अभियान में होंगी स्कूलों में गतिविधियाँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment