| "ग्राम पंचायत विकास योजना" के फेसिलिटेर का प्रशिक्षण 17-19 सितम्बर तक |
| अनुपपुर | 16-सितम्बर-2018 |
सबकी योजना-सबका विकास की मूल अवधारणा के तहत प्रदेश में 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर, तक जन-अभियान चलाया जायेगा। इसमें वर्ष 2019-20 के लिये ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार की जायेगी। कार्य-योजना तैयार करने के लिए नियुक्त फेसीलिटेर का एक दिवसीय प्रशिक्षण 313 जनपद पंचायतों में 17 से 19 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में पंचायत की मदद के लिये फेसीलिटेर नियुक्त किये गये है। फेसीलिटेर द्वारा ग्राम पंचायत का मिशन अंत्योदय के अंतर्गत सर्वे का कार्य मोबाइल एप के माध्यम से किया जायेगा। सर्वे तथा मेपिंग का कार्य 28 सितम्बर तक पूर्ण कर 2 अक्टूबर, की ग्रामसभा में अनुमोदन के लिये प्रस्तुत किया जायेगा। ग्राम पंचायत विकास की तैयार योजना 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक दो चरणों में आयोजित ग्राम-सभाओं में अनुमोदन के लिये प्रस्तुत की जायेगी। ग्रामसभा के अनुमोदन के उपरांत ग्राम पंचायत विकास योजना का अंतिम प्रकाशन 31 दिसम्बर, 2018 तक किया जायेगा।
|
Sunday, September 16, 2018
"ग्राम पंचायत विकास योजना" के फेसिलिटेर का प्रशिक्षण 17-19 सितम्बर तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment