सुगढ अनूपपुर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
अनूपपुर 11 अगस्त 2018/ किसी अभियान को अगर युवा शक्ति का साथ मिल जाए तो लक्ष्य प्राप्ति दूर नहीं है। ज़िले में बीएसडबल्यू, सीएमसीएलडीपी छात्रों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के द्वारा ज़िले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है।जिला पंचायत सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। आपने इसी तरह का प्रयास निरंतर करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सीएम फ़ेलो सुश्री प्रियंका द्वारा स्वक्षता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के अलग अलग चरणों के बारे में उपस्थितो को विस्तार से बताया गया। डॉ सिडाना ने स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को 15 अगस्त पर सम्मानित करने की बात कही। आपने कहा सुगढ अनूपपुर के संकल्प की प्राप्ति आमजनो के सहयोग से ही सम्भव, इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में आमजनो को जोड़ने के लिए सदैव प्रयासरत रहें।
No comments:
Post a Comment