| अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना |
| वर्ष 2018-19 के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक आमंत्रित |
| अनुपपुर | 01-अगस्त-2018 |
अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा एक से 10 तक के नवीन/नवीनीकरण छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 30 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल <www.scholarships.gov.in> पर आवेदन करना होगा।
अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं से आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जायेंगे। ऑफलाईन आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के अन्तर्गत, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी एवं जैन समुदाय को अधिसूचित किया गया है। मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2018-19 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन प्रकरणों के लिए कुल 75 हजार 890 प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें मुस्लिम छात्र-छात्राओं की संख्या 61 हजार 253, ईसाई-2 हजार 736, सिख एक हजार 942, बौद्ध दो हजार 772, जैन 7 हजार 274, पारसी समुदाय के तीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। नवीनीकरण प्रकरणों के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं है। आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री रमेश थेटे ने शैक्षणिक संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि संस्था आवेदकों का ऑनलाईन आवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों का पूर्ण रूप से सूक्ष्म परीक्षण कर नियमानुसार पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समयावधि में सत्यापन के बाद अग्रिम स्तर के लिए फॉरवर्ड करें। अधूरे आवेदन अग्रेषित किए जाने की स्थिति में आवेदन निरस्त होने की पूर्ण जवाबदारी संस्था की होगी तथा ऐसे प्रकरणों पर पुनरू विचार नहीं किया जायेगा। |
Wednesday, August 1, 2018
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment