भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक
अनूपपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री संजय पाठक ने दी अश्रुपुरित शृधांजलि
अटल जी का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायी
अनूपपुर 16 अगस्त 2018/ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन में शासन ने 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। कल 17 अगस्त को राज्य शासन के समस्त शासकीय कार्यालय एवं संस्थान बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके है। आपके निधन पर राज्यमंत्री सूछम लघु एवं मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार) एवं अनूपपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री संजय पाठक ने शोक व्यक्त करते हुए अश्रुपुरित शृधांजलि दी है। श्री पाठक ने कहा आज नश्वर शरीर के रूप में भले ही अटल जी हम सब को विक्षोभ का यह कठिन समय दे गए, किन्तु उनका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। अटल जी देश की राजनीति के वह प्रकाशपुंज थे जो सदैव देदीप्यमान थे, हैं और हमेशा रहेंगे।दुनिया में उदारवादिता, स्पष्टवादिता और सिद्धांतों की राजनीति की जब भी बात होगी अटल जी सदैव शीर्ष उदाहरण बनेंगे। आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं किंतु उनके आदर्श, कर्तव्य, वाकपटुता, मृदुभाषिता सदैव हम सभी को कर्तव्यबोध कराती रहेगी।दलों की सीमाओं से परे जिनका सम्मान पूरा देश करता है हर दिल अजीज अटलजी आप सदा हमारे दिलों में ‘अजर’ ‘अमर’ ‘अटल’ रहेंगे। अश्रुपूरित भावभीनी शृद्धांजलि।
No comments:
Post a Comment