ज़िले में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं - श्री एनडी गुप्ता
अनूपपुर 31 जुलाई 2018/ उप संचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने बताया कि ज़िले की समस्त समितियों में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में भंडारित हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि डीएपी (50 kg पैकेट) 1290 रुपए में, यूरीया (45 kg पैकेट) 265 रुपए में, (50 kg पैकेट) 295 रुपए में, पोटाश (50 kg पैकेट) 695 रुपए 50 पैसे में कृषकों को प्रदान की जाएगी। इच्छुक कृषक सम्बंधित समितियों में सम्पर्क कर खाद बीज प्राप्त कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment