| जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये विशेष ट्रेन आज होगी रवाना |
| अनुपपुर | 03-जून-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी की यात्रा हेतु जगन्नाथपुरी के लिए विशेष ट्रेन अनूपपुर से आज 4 जून को रवाना होगी तथा 9 जून को वापस आएगी। जगन्नाथपुरी के लिए 266 तीर्थयात्री यात्रा पर जायेगें।
जिले से जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा व दर्शन आदि सुनिश्चित करने क उपरान्त उनको जिला मुख्यालय से वापस गन्तब्य स्थान (घर) तक पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के लिये अनुरक्षक नियुक्त की गई है। जिसमें दल प्रभारी तहसील कार्यालय अनूपपुर के राजस्व निरीक्षक श्री संतोष चौधरी मो.-9424546922, तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी श्री शिवकुमार पटेल मो.-8770526852, सचिव जनपद पंचायत कोतमा श्री दिलीप शर्मा मो.-9575982744, पी.सी.ओ. जनपद पंचायत जैतहरी श्री राजकिशोर गुप्ता मो.-7000437996, जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर श्री सुदामा पाण्डेय मो.-7987590193, जिला जनसम्पर्क कार्यालय अनूपपुर भृत्य श्री रामलखन तिवारी 9407001824 है। आपने कहा कि अनुरक्षक ट्रेन के प्रस्थान होने के उपरान्त प्रति 4 घन्टे बाद तीर्थयात्रियों की कुशलता के संबंध में नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रीमती मंजूषा शर्मा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी वरिष्ट लिपिक शाखा कार्यालय अनूपपुर मो.-8889241112 पर अवगत करायेगे। अनुरक्षक दल प्रमुख की यह जिम्मेदारी होगी कि यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों की सूची एवं प्रपत्र 3 जून तक वरिष्ट लिपिक शाखा से प्राप्त कर अपने साथ रखें तथा यात्रा के दौरान समय-समय पर यात्रियों की गणना करते रहे, एवं यात्रियों की उपस्थित कार्यालय को उपलब्ध करायें। |
Sunday, June 3, 2018
जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये विशेष ट्रेन आज होगी रवाना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment