| विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए “हम छू लेंगे आसमां” योजना |
| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 21 मई को करेंगे शुभारंभ |
| अनुपपुर | 19-मई-2018 |
राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए “हम छू लेंगे आसमां” योजना आरंभ की जा रही है। योजना का शुभारंभ 21 मई को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान माडल स्कूल भोपाल में प्रात: 10 से 11 बजे तक छात्र-छात्राओं से स्वयं फोन पर बात करेंगे। प्रदेश भर से छात्र-छात्राएं टेलीफोन नम्बर 0755-2770020 पर मुख्यमंत्री को कॉल कर सकते हैं।
इस योजना में 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न करियर्स तथा अकादमिक विकल्पों के बारे में आधुनिक तकनीक एवं काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही, 11वीं एवं 12वीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया जाएगा। हम छू लेंगे आसमां योजना में 12 वीं में 70 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 से 31 मई तक तथा कक्षा 12 वीं में 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 4 जून से 14 जून 2018 तक विभिन्न करियर और अकादमिक विकल्पों के बारे में काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा। इनके अलावा, कक्षा 10वीं पास और कक्षा 11वीं अथवा 12 वीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी कौशल विकास, स्व-रोजगार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में 18 से 28 जून 2018 तक मार्गदर्शन दिया जायेगा।
जिलों में नियुक्त होंगे काउंसलर
हम छू लेंगे आसमां योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभागों द्वारा प्रत्येक जिले में काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर कलेक्टर अपने स्तर पर काउंसलर्स की नियुक्ति कर सकेंगे। प्रत्येक जिले में दो अथवा दो से अधिक काउंसलिंग सेंटर जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति द्वारा स्थापित किए जाएंगे। काउंसलिंग सेंटर्स स्थापित करते समय सैद्धांतिक कक्षा और आईटी लैब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऑफलाइन एवं ऑनलाइन, दोनों प्रकार से काउंसलिंग हो सके। जिला स्तर के उत्कृष्ट विद्यालय तथा उच्च शिक्षा के जिला स्तरीय कॉलेज काउंसलिंग केन्द्र रहेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
समिति गठित
जिला स्तर पर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग के लीड कॉलेज के प्राचार्य, जिला स्तरीय आईटीआई/ इंजीनियरिंग/ पॉलीटेक्निक कॉलेज का प्राचार्य और जिला रोजगार अधिकारी सदस्य होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी इस समिति के नोडल अधिकारी होंगे। |
Saturday, May 19, 2018
विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए “हम छू लेंगे आसमां” योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment