| अम्बेडकर जी की जयंती मनाने के साथ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में हुआ विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन |
| गांव के विकास पर की गई चर्चा, बाल विवाह रोक की सभा में ली गई प्रतिज्ञा |
| अनुपपुर | 14-अप्रैल-2018 |
ग्राम सभाओं में पंच परमेश्वर योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि तथा प्रस्तावित कार्यों के नवीन दिशा-निर्देशों तथा एप से सदस्यों को अवगत कराया गया। ग्राम को खुले में शौंच मुक्त घोषित करने की रणनीति तथा अवधि का निर्धारण किया गया। खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके ग्रामों को कचड़ा मुक्त-कीचड़ मुक्त ग्राम के रूप में विकसित करने के लिये रणनीति निर्धारित की गई। बाल विवाह रोक की सभा में ली गई प्रतिज्ञा, ग्राम सभा में अनिवार्य करों के करा-रोपण एवं वसूली की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अंतर्गत विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन वितरण और आंगनवाड़ियों में बच्चों के पोषण आहार की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। आयोजित ग्राम सभाओं में स्व-सहायता समूहों की स्वच्छता मिशन के अंतर्गत खुला शौच मुक्त (ओडीएफ) तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) में भागीदारी सुनिश्चित की गई। ग्राम संगठन द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी ग्राम सभा में बताई गई। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभ वितरण तथा मद्यपान, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले मादक द्रव्यों तथा पदार्थों के दुष्परिणामों तथा मद्य निषेध हेतु स्वस्थ्य वातावरण निर्माण जैसे विषयों पर ग्राम सभाओं में चर्चा की गई। |
Saturday, April 14, 2018
अम्बेडकर जी की जयंती मनाने के साथ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में हुआ विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment