| जिला स्तरीय जॉयफुल लर्निंग कार्यक्रम माध्यमिक शाला गिजरी में सम्पन्न |
| अनुपपुर | 14-अप्रैल-2018 |
संकुल केंद्र पडीमनियां के दुरांचल क्षेत्र माध्यमिक शाला गिजरी में 2 बजे से जिला स्तरीय ज्यायफुल लर्निंग,पालक संघ, माता सम्मेलन, जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे डीपीसी श्री हेमंत खैरवाल, APC अनिल द्विवेदी, BRCC हरप्रसाद तिवारी,शा. उ. मा. वि. पडीमनियां के प्राचार्य भूरा सिंह, हाई स्कुल देवहरा, बडीतुम्मी, सरफा के प्रभारी प्राचार्य, व संकुल के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अध्यापक व ग्रामपंचायत की सरपंच श्रीमती गुलाब वती, पंच व जनप्रतिनिधि, तथा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री हेमंत खैरवाल ने अपने उद्बोधन में लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि यदि खेत में समय से बीज नहीं डाला जायेगा तो क्या जब फसल का समय आएगा तो क्या हम उस खेत से फसल प्राप्त कर सकेंगे। नहीं। इसी प्रकार 5 वर्ष से 18 वर्ष तक हमें बच्चों के शिक्षा पर ध्यान देना होता है। इसके उपरांत उच्च शिक्षा प्राप्त कर गिजरी जैसे गाँव के बेटा बेटी भी आगे चलकर सफल नागरिक बनेगा। अप्रैल के महीने में शासकीय शालाओं में आनंददायक सीखना/ सिखाना के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है अतः आप अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजे।
|
Saturday, April 14, 2018
जिला स्तरीय जॉयफुल लर्निंग कार्यक्रम माध्यमिक शाला गिजरी में सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment