Saturday, September 29, 2018

पेट्रोल एवं डीजल ऑयल की निर्वाद्ध आपूर्ति हेतु आदेश जारी

पेट्रोल एवं डीजल ऑयल की निर्वाद्ध आपूर्ति हेतु आदेश जारी 

अनुपपुर | 29-सितम्बर-2018
 
   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के सुचारू संपादन में दृष्टिगत रखते हुये मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल आदेश 1980 की कण्डिका 10 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुये आदेशित किया है। विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु डीजल एवं पेट्रोल ऑयल की निर्वाद्ध आपूर्ति बनाये रखे तथा डीजल 2000 लीटर एवं पेट्रोल 1000 लीटर रिजर्व स्टोक में रखे साथ ही यह भी सुनिश्चित करें की रिजर्व स्टोक हमेशा रखे। इस आदेश का कडाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

आज विद्युत प्रवाह रहेगा अवरूद्ध

आज विद्युत प्रवाह रहेगा अवरूद्ध 

अनुपपुर | 29-सितम्बर-2018
 
   कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी चचाई द्वारा 30 सितम्बर को 220 के.व्ही. उपकेन्द्र चचाई में मेन्टीनेन्स का कार्य कराये जाने के कारण 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र अनूपपुर, जैतहरी, वेंकटनगर, चचाई, राजेन्द्रग्राम से निकलने वाले समस्त 11 केव्ही फीडर से संबंधित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र का विद्युत प्रवाह 30 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजें तक अवरूद्ध रहेगा। कार्य की आवश्यक्तानुसार समयावधि घटायी/बढाई जा सकती है। सम्मानीय उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है।

अनिल भटनागर, संतोष सक्सेना, मनोज कुमार तिवारी को स्टेटिग सर्विलेंस टीम की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी

अनिल भटनागर, संतोष सक्सेना, मनोज कुमार तिवारी को स्टेटिग सर्विलेंस टीम की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी 

अनुपपुर | 29-सितम्बर-2018
 
   अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर डॉ. आर.पी. तिवारी ने श्री अनिल भटनागर उपयंत्री जनपद पंचायत कोतमा, श्री संतोष सक्सेना व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक राजनगर, श्री मनोज कुमार तिवारी प्राचार्य शास. उ.मा. विद्यालय पयारी क्रमांक-1 को स्टेटिक सर्विलेंस टीम के प्रशिक्षण में 26 सितंबर को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया था। उक्त बैठक में आप न तो उपस्थित हुये और न ही आपके द्वारा किसी प्रकार की सूचना प्रेसित की गई। आपका यह कृत्य निर्वाचन कर्तव्यों में लापरवाही की श्रेणी में आता है। अत: उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस के अंदर इस कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें