| मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो की बैठक आज |
| अनुपपुर | 26-सितम्बर-2018 |
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर पी तिवारी ने बताया है कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर 2018 को किया जाना है। इस हेतु जिलें के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 27 सितंबर को कलेक्ट्रैट सभागार में अपरान्ह 3 बजे से नियत की गई है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों निःशुल्क मतदाता सूची प्रदाय की जाएगी साथ ही आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन संचालन के नियमो आदि के बारे में अवगत कराया जाएगा।
|
Wednesday, September 26, 2018
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो की बैठक आज
दावा आपत्ति 01 अक्टूबर तक आमंत्रित
| दावा आपत्ति 01 अक्टूबर तक आमंत्रित |
| अनुपपुर | 26-सितम्बर-2018 |
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोतमा ने बताया है कि परियोजना कोतमा अंतर्गत पूर्व स्वीकृत रिक्त पदों हेतु 01 सहायिका का खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक 20 सितंबर को किया गया। जिसमें अनन्तिम चयन के संबंध में दावा आपत्ति 01 अक्टूबर तक कार्यालयीन दिवसों के प्रातः 10:30 बजें से 5:30 अपरान्ह तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कोतमा में प्रस्तुत की जा सकती है।
|
पात्रता धारी हितग्राहियों को खाद्यन्न उपलब्ध कराने व्यवस्था में लाये कसावट - श्री स्वाई
| पात्रता धारी हितग्राहियों को खाद्यन्न उपलब्ध कराने व्यवस्था में लाये कसावट - श्री स्वाई |
| राज्य खाद्य आयोग ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ दो चरणों में बैठक कर दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 26-सितम्बर-2018 |
आयोग के प्रथम सत्र में जनप्रतिनिधियों से योजना क्रियान्वयन के संबंध में जनचर्चा एवं सुझाव लिये गये इस अवसर पर विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल, नगर पालिका अनूपपुर के अध्यक्ष श्री रामखेलावन राठौर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आये जनपद अध्यक्ष, सरपंच आदि ने अपने सुझाव दिये। जिसके संबंध में आयोग पदाधिकारियों ने प्राप्त शिकायत के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

