Friday, August 24, 2018

मतदाताओं का विश्वास केवल ऐसे वायदो पर मांगे जिन्हे पूरा करना संभव हो

मतदाताओं का विश्वास केवल ऐसे वायदो पर मांगे जिन्हे पूरा करना संभव हो 
निर्वाचन घोषणा पत्र आदर्श आचरण संहिता के अनुरूप होना चाहिए 
अनुपपुर | 24-अगस्त-2018
 
   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए समझाइश दी है कि अभ्यर्थी अथवा राजनैतिक दल निर्वाचन घोषणा पत्र मे ऐसी कोई भी बात न डालें जो आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों मे निहित भावना के अनुरूप न हो एवं जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता एवं निष्पक्षता किसी भी प्रकार से प्रभावित हो। राजनैतिक दल अथवा अभ्यर्थी ऐसे किसी भी वायदे से बचें जो निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को दूषित करे अथवा मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रयोग मे किसी भी प्रकार का अनुचित प्रभाव डाले। पारदर्शिता एवं सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दृष्टि से यह अपेक्षित है कि घोषणा पत्रो मे प्रस्तावित वायदो का औचित्य एवं उनकी पूर्ति हेतु वित्तीय साधन किस प्रकार जुटाये जाएंगे इसका स्पष्ट उल्लेख हो। मतदाताओं का विश्वास ऐसे वायदो पर मांगे जिन्हे पूरा करना संभव हो।

जिला एवं तहसील न्यायालय में विद्युत की विशेष लोक अदालत आज

जिला एवं तहसील न्यायालय में विद्युत की विशेष लोक अदालत आज 
 
अनुपपुर | 24-अगस्त-2018
 
   म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आज 25 अगस्त को जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर में विद्युत की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। लोक अदालत में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में पंजीकृत श्रमिकों तथा म.प्र. भवन अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत कर्मकारों के बिजली संबंधी मुकदमे निराकरण हेतु रखे जावेंगे। श्रमिकों से आग्रह किया गया है कि विशेष (विद्युत) लोक अदालत मे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का निराकरण करा कर लोक अदालत का समुचित लाभ उठावें।

सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली कनेक्शन की सुविधा

सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली कनेक्शन की सुविधा 
 
अनुपपुर | 24-अगस्त-2018
 
   मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के बिजली कनेक्शन विहीन परिवार को सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर घर को रोशन करने हेतु बडे स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। बिजली कनेक्शन विहीन परिवारों से अपील की गई हैं कि वे प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना में शामिल होकर अपना घर बिजली से रोशन करें तथा राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि सौभाग्य योजना में कनेक्शन दिया जाए। तीनों कंपनी ने अपने क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा है कि वे त्वरित गति से कार्य कर पंचायत, ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर पर सौभाग्य योजना के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें