Monday, August 20, 2018

बीते 24 घंटे में जिलें में 18.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिलें में 18.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


अनूपपुर 20 अगस्त 2018/ अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 18.8 औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र में अनूपपुर में 11.0, कोतमा में 60.0, जैतहरी में 2.6, अमरकंटक 1.1, बिजुरी में 24.4, वेंकटनगर में 51.0, मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

अनूपपुर का पुष्पराजगढ़ विकासखंड महत्वाकांक्षी (एस्पिरेशनल) क्लस्टर एवं ररबन मिशन में शामिल - डॉ सिडाना प्रदेश में 50 क्लस्टरो के बीच विकास की दौड़

अनूपपुर का पुष्पराजगढ़ विकासखंड महत्वाकांक्षी (एस्पिरेशनल) क्लस्टर एवं ररबन मिशन में शामिल - डॉ सिडाना
प्रदेश में 50 क्लस्टरो के बीच विकास की दौड़ 

अनूपपुर 20 अगस्त 2018/ मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि अनूपपुर ज़िले के पुष्पराजगढ़ ब्लाक का चयन श्यामा प्रसाद मुखर्जी ररबन मिशन (एसपीएमआरएम) के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए एवं एस्पिरेशनल क्लस्टर में सम्पूर्ण प्रदेश से चयनित 50 विकासखंडों में विकास की प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है।आपने बताया कि एस्पिरेशनल क्लस्टर अंतर्गत एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की तरह ही विकास पर आधारित बहुआयामी मानकों का अंकेक्षण कर क्लस्टर की विशेषताओं मज़बूती पर ध्यान देकर एवं पिछड़े विषयों का आंकलन कर उन पर सुधार हेतु विशेष प्रयास किया जाएगा। आपने बताया अंकेक्षण में स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, अधोसंरचना, कृषि,  कौशल विकास, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन आदि से सम्बंधित कार्यों की जानकारी इस हेतु बनाए गए पोर्टल में अपलोड करनी होगी। इस जानकारी को उपलब्ध कराने हेतु समिति का गठन किया गया है। आपने बताया समिति के अध्यक्ष एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के एवं सचिव सीईओ जनपद पुष्पराजगढ़ श्री आरपी त्रिपाठी होंगे। आपने सम्बंधित विभागों को समिति के द्वारा माँगी गयी जानकारी को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराकर पोर्टल में अपलोड कराने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार ररबन मिशन अंतर्गत शासन की सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को मूर्त रूप देने शहरों एवं गाँवों में सुविधाओं के अंतर को कम करने हेतु कार्य किए जाएँगे। मिशन में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्र में ग़रीबी दूर करने, रोज़गार उपलब्ध कराने एवं निवेश के प्रोत्साहन हेतु कार्य किए जाएँगे। इस हेतु चिन्हित क्षेत्रों में प्रयास हेतु अंतर वित्तपोषण (सीजीएफ़) भी प्रदान किया जाएगा। क्लस्टर की क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग ररबन मिशन का मूल है।

शासकीय कार्यालयों को स्वच्छता का मानक बनाने हेतु करें प्रयास - डॉ सिडाना उत्कृष्ट कार्यालयों को किया जाएगा सम्मानित

शासकीय कार्यालयों को स्वच्छता का मानक  बनाने हेतु करें प्रयास - डॉ सिडाना
उत्कृष्ट कार्यालयों को किया जाएगा सम्मानित 



अनूपपुर 20 अगस्त 2018/ मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने कहा कि ज़िला प्रशासन, अनूपपुर ज़िले को खुले में शौच मुक्त कर स्वस्थ सुंदर एवं सुगढ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शासकीय कार्यालयों की स्वच्छता इस अभियान को सफल बनाने में एक मानक का कार्य करेगी। इस हेतु अधिकारियों के उत्साह वर्धन के लिए उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे शासकीय संस्थान जो कि व्यवस्थित एवं स्वच्छ हैं जैसे विद्यालय, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य केंद्र आदि में से प्रत्येक विकासखंड में से स्वच्छ कार्यालयों प्रत्येक को 20 हज़ार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें एवं अपने कार्यालयों की कुल संख्या में से 20 प्रतिशत का नामांकन इस पुरुष्कार के लिए करेंगे। ज़िला स्तरीय समिति द्वारा उक्त कार्यालयों की समीक्षा कर स्वच्छ कार्यालयों/संस्थानो को पुरुष्कृत किया जाएगा। आपने इस हेतु सभी संबंधितो को प्रयास करने के लिए कहा है एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें