Friday, August 10, 2018

सुगढ अनूपपुर बनाने चारो विकासखंडों में हुई कार्यशालाएँ

सुगढ अनूपपुर बनाने चारो विकासखंडों में हुई कार्यशालाएँ



अनूपपुर 10 अगस्त 2018/ अनूपपुर को स्वच्छ, सुंदर  और सुगढ बनाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस अभियान को एकरूपता एवं ज़मीनी समस्याओं से अवगत होने, लोगों को जागरूक करने में रही परेशानियों को समझकर उनका निराकरण कैसे किया जाए यह जानना भी अभियान की सफलता के लिए आवश्यक है। आमजनो को अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में जोड़कर खुले में शौच से आज़ादी प्राप्त करना इसका लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हर एक नागरिक का लक्ष्य बनाकर अनूपपुर को स्वच्छता का उदाहरण बनाना है। अभियान से जुड़े समस्त विभागों के मैदानी अमलों को कार्यशाला में लोगों को प्रोत्साहित करने के तरीक़ों का प्रशिक्षण दिया गया। व्यवहार परिवर्तन लाने हेतु यह आवश्यक है कि विषय का सही तरीक़े से सम्बंधित में प्रेषण हो जाए। उसे यह समझ जाए स्वच्छता कैसे व्यक्तिगत एवं सामुदायिक रूप से नुक़सान पहुँचाती है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत के नेतृत्व डॉ सलोनी सिडाना के  नेतृत्व में ज़िला प्रशासन के इस प्रयास में आमजनो का बढ़ता विश्वास इस लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने में सहयोगी होगा।

सत्यनारायण रूहेला का चयन निरस्त

सत्यनारायण रूहेला का चयन निरस्त 

अनुपपुर | 10-अगस्त-2018
 
   कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सत्यनारायण रूहेला पिता रामचन्द्र रूहेला जिनका चयन पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 में हुआ था, द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि नही प्रस्तुत किये जाने के कारण  परीक्षा संचालन एवं भर्ती नियम पुस्तिका कंडिका-2 अनुसार चयन निरस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि परीक्षा संचालन एवं भर्ती नियम पुस्तिका कंडिका-5 अनुसार  पटवारी चयन प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के लिये वही उम्मीदवार पात्र है। जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि है। 

मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर अजयपाल की उम्मीदवारी निरस्त

मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर अजयपाल की उम्मीदवारी निरस्त 
 
अनुपपुर | 10-अगस्त-2018
 
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने पटवारी चयन परीक्षा से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत नही करने के कारण अजयपाल सिंह मराबी पिता भानूसिंह मराबी निवासी बसनिहॉ पोस्ट लखौरा तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर म.प्र. का चयन निरस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री अजयपाल ने बार-बार सम्पर्क किए जाने के बाद भी पटवारी परीक्षा से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें