Thursday, August 9, 2018

आदिवासी स्वसहायता समूह एवं लघुवनोपज संघ से सम्बंधित संजीवनी ने अपने उत्पादों से कराया जनमानस को अवगत

आदिवासी स्वसहायता समूह एवं लघुवनोपज संघ से सम्बंधित संजीवनी ने अपने उत्पादों से कराया जनमानस को अवगत


अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के समारोह स्थल पर आदिवासी स्वसहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाकर आम जनो को अपने उत्पादों से अवगत कराया।आजीविका परियोजना से सम्बंधित सरस्वती स्वसहायता समूह ने साबुन एवं सैनिटेरी नैप्किन उत्पादों के स्टॉल लगाए। शारदा स्वसहायता समूह ने मूर्तिकला के उत्पाद, बाँस के उत्पाद के स्टॉल लगाए। इन समूहों के उत्पादों में आम नागरिकों ने रुचि ली कार्यक्रम स्थल में इन उत्पादों का क्रय भी किया।इसी प्रकार मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ से सम्बंधित संजीवनी संस्थान ने लघु वनोपज सतावर, काली हल्दी, अडूसा, वन प्याज़ आदि अनेक उत्पादों का प्रदर्शन किया एवं नागरिकों को उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर का आदिवासी क्षेत्र जड़ी बूटियों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, सीईओ ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना समेत समस्त अतिथियो ने स्टालों का अवलोकन किया एवं उनके उत्पादों एवं उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने समूह के सदस्यों से उनको होने वाली समस्याओं से अवगत हुई। आपने कहा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर निःसंकोच प्रशासन से सम्पर्क करे।


विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव में आमजनो को ईवीएम और वीवीपीएटी से अवगत कराया गया

विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव में आमजनो को ईवीएम और वीवीपीएटी से अवगत कराया गया


अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है एवं कर्तव्य है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मतदाताओं के संशय को दूर करने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का भी प्रयोग किया जाएगा। इस मशीन में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उस आशय की रिपोर्ट वीवीपीएटी मशीन में उपलब्ध पर्ची में जो कि 7 सेकंड तक के लिए उपलब्ध रहेगी में देख सकेंगे। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के द्वारा उपस्थित नागरिकों के समक्ष ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनो का प्रदर्शन किया गया।

महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ

महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ

अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नवीन युवा महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को विशेष दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर के आदेशानुसार सम्बंधित अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता/ पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा/उषा कार्यकर्ता एवं महिला सुपर वाइज़र के सहयोग से ज़िला अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनवाड़ी केंद्रो में प्रति सप्ताह आयोजित कैम्पो में ऐसे पात्र मतदाता महिला/पुरुष जिनकी उम्र 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण हुई है को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करें।उपरोक्त कार्य में क्षेत्रीय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह अभियान चलाकर मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज कराएँ ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें