Monday, August 6, 2018

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप के माध्यम से दे आवश्यक फीडबैक - डॉ. सलोनी सिडाना

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप के माध्यम से दे आवश्यक फीडबैक - डॉ. सलोनी सिडाना 
अनूपपुर को स्वच्छता के शिखर में ले जाने के लिए दें आवश्यक सुझाव एवं निभाएं अपनी जिम्मेदारी 
अनुपपुर | 06-अगस्त-2018
 
    किसी समस्या के निवारण के लिए परिस्थियों में सुधार के लिए वास्तविकता की जानकारी एवं सुझाव आवश्यक हैं। अनूपपुर को स्वच्छता की राह में आगे ले जाकर शिखर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक है कि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारियॉ निभाएं। सुझाव दें, वस्तुस्थिति से अवगत कराएं एवं स्थितियों के सुधार में अपनी जरूरी भागीदारी को निभाएं। इस एप को डानउलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर ssg 2018 खोजे। एप को इंस्टाल कर सुविधानुसार भाषा का चयन करें। इसके पश्चात् प्रदेश (मध्यप्रदेश) एवं जिले (अनूपपुर) का चयन करें। उपरोक्त चयन के पश्चात् पूंछे गए प्रश्नों का जवाब देकर अनूपपुर की स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
    मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों को स्वच्छता एप के माध्यम से आवश्यक फीडबैक देने के लिए कहा। डॉ. सिडाना ने कहा समस्त अधिकारी इस मुहिम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। सभी अकिारियों ने भरोसा दिलाया कि वे पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे एवं इस अभियान को सफल बनाकर मूर्त रूप देने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगे।

जाति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित तीन नवीन सेवाएं अब लोक सेवा केन्द्र से

जाति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित तीन नवीन सेवाएं अब लोक सेवा केन्द्र से 

अनुपपुर | 06-अगस्त-2018
 
    जिला लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत तीन नवीन सेवायें जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि आधार और समग्र सुधार करने हेतु मैनुअल जाति प्रमाण पत्रों को डिजिटलाइज्ड कराने हेतु ब्लड रिलेशन के आधार पर आवेदन अब लोकसेवा केन्द्र में दर्ज किये जा रहे है। आपने बताया कि आवेदक जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि सुधार हेतु आवेदन पर जन्म तिथि के संबंधी दस्तावेज/आधार कार्ड की कॉपी/समग्र तीन आईडी लगायेंगे। मैनुअल जारी प्रमाण पत्र को डिजिटलाज्ड करवाने हेतु आधार कार्ड की कॉपी, आवेदन, जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति आवश्यक होगी। ब्लड रिलेशन के आधार पर जाति प्रमाण पत्र की प्राप्ति हेतु आवेदक को स्वयं के परिवार के सदस्य पिता/भाई/बहन को पूर्व में एस.डी.एम. द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रति राशन कार्ड/पात्रता पर्ची जिसमें परिवार के सदस्य का उल्लेख हो। स्वयं आवेदक के शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज आदि उपलब्ध हो। जाति एवं निवास संबंधी संलग्न घोषणा पत्र, आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न होगी।

ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन

ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन 
 
अनुपपुर | 06-अगस्त-2018
 
    स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपपुर सुगढ़ अनूपपुर‘‘ के तहत सम्पूर्ण स्वच्छता स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समय सीमा बैठक में निर्देश दिये है। कलेक्टर ने सभी जिला कार्यालय प्रमुखों को कार्यालयीन शौचालयों एवं कार्यलयीन स्वच्छता की सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है।
    आपने सभी जिलाधिकारियों को स्वच्छता के लिए आधारित ग्राम पंचायतों में खुले में शौच के कार्यो के लिए मार्निग फॉलोअप करने तथा अभियान की गतिविधि में सक्रिय भूमिका अदा करने की बात कही है। आपने कहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कलेक्टर ने नगर पालिका के बेहतर कार्य करने वाले सफाई कामगार को सार्वजनिक मंच में सम्मानित किये जाने के भी निर्देश दिये।
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा गांव-गांव खुले में शौच से मुक्त कराने का अभियान उतना ही कठिन है जितना राजा राममोहन राय ने सतीप्रथा को समाप्त कराने की मुहिम का संचालन किया और सफलता मिली यह कुप्रथा समाप्त हो गई। आपने कहा स्वच्छता में सहयोगी प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका से इस कुप्रथा को समाप्त करने की होनी चाहिये। ताकि खुले में शौच मुक्त गांव की परिकल्पना साकार रूप में परिलक्षित हो सकें।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें