Thursday, August 2, 2018

पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री विनोद सराफ़ के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज ने किया शोक व्यक्त घर जाकर परिजनों को बँधाया ढाढ़स दी अश्रुपुरित श्रधांजलि

पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री विनोद सराफ़ के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज ने किया शोक व्यक्त
घर जाकर परिजनों को बँधाया ढाढ़स दी अश्रुपुरित श्रधांजलि




अनूपपुर 2 अगस्त 2018/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री विनोद सराफ़ के कोतमा स्थित आवास में पहुँचकर श्रधांजलि दी। श्री सराफ़ का गतदिवस हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था।मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह समेत श्री सराफ़ के घर पहुँचकर  विनम्र श्रधांजलि दी एवं परिवार जनो को ढाढ़स बँधाया।राज्य सभा सांसद श्री प्रभात झा, विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी समेत जनप्रतिनिधि, कोतमा के गणमान्य नागरिको एवं आमजनो ने श्री सराफ़ को अश्रुपुरित श्रधांजलि दी।

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न 
विजेता टीम जायेगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 
अनुपपुर | 02-अगस्त-2018
 
   
    स्वसहायता भवन अनूपपुर में 31 जुलाई कों मध्यप्रदेश  पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है प्रतियोगिता में अनूपपुर जिलें के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 480 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता दो चरण में हुई प्रथम चरण में लिखित परीक्षा हुई जिसके फलस्वरूप छः टीमों का चयन द्वितीय चरण के प्रतिस्पर्धा के लिये हुआ। इन समस्त टीमों के प्रतिभागियों को पर्यटन विभाग प्रदेश अंतर्गत पर्यटन स्थलों का भ्रमण करायेगा। प्रतियोगिता में आर.सी. इग्लिश मीडिया स्कूल चचाई अनूपपुर, ग्रीन लैण्ड पब्लिक स्कूल कोतमा एवं शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. स्कूल कोतमा के छात्र एवं छात्रा विजेता रहे एवं शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, सरस्वती उ.मा. विद्यालय कोतमा, तथा सरस्वती उ.मा. विद्यालय अनूपपुर के प्रतिभागी उपविजेता रहे। आर.सी इग्लिश मीडिया स्कूल चचाई के सौरव कुमार समन, अस्मित कुमार पनिका और प्रियंश नामवेद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित हुये है। प्रतियोगिता में म.प्र. टूरिज्म प्रबंधक श्री मोहन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.के बघेल, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, क्विज मास्टर श्री संजय मिश्रा उपस्थित थे।

मतदान हेतु कामगारों को दे अनिवार्य अनुमति

मतदान हेतु कामगारों को दे अनिवार्य अनुमति 
 
अनुपपुर | 02-अगस्त-2018
 
   
    श्रम पदाधिकारी अनूपपुर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान 03 अगस्त शुक्रवार को जहॉ पर मतदान हो रहा है उन नगरीय निकायों में स्थित उद्योगों, कारखानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकान एवं स्थापनाओं में नियोजित संबंधित कर्मचारियों को मतदान का अवसर देने के लिये 03 अगस्त को 4 घंटे जल्दी जाने या बीच में 4 घंटे अनुपस्थित रहने की अनुमति दिये जाने हेतु श्रमायुक्त मध्यप्रदेश इंदौर ने निर्देश दिए हैं। उक्त दिशा निर्देशों तथा संलग्न कार्यक्रम के अनुसार 03 अगस्त शुक्रवार को मतदान हेतु उक्तानुसार संबंधित नगरीय निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले उद्योगों, कारखानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकान एवं स्थापनाओं में कार्यरत कामगारों को मताधिकार का उपयोग करने की सुविधा देने की दृष्टि से कारखाना अधिनियम, 1948 तथा मध्यप्रदेश दुकान स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत समस्त अधिभोगीगण (OCCUPIERS) एवं प्रबंधकगण मतदान के दिन अपने ऐसे कामगारों जो कि संबधित क्षेत्र के निर्वाचक है के लिये कामगारों को चार घंटे देरी से आने अथवा चार घंटे जल्दी जाने या बीच में चार घंटे अनुपस्थित रहने की अनुमति प्रदान करेंगे, जिससे कि कामगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से कर सकें।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें