| जिला पंचायत समान्य सभा बैठक में एक करोड़ 35 लाख के परफारमेन्सग्रान्ट मद के विकास कार्यो के प्रस्ताव अनुमोदित |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
बैठक में अमगंवा के ऑंगनवाडी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया की जॉंच करने, सरई पुलिस चौकी भवन की छत के सीपेज होने, बीड ग्राम पंचायत सचिव के स्थान परिर्वतन करने, कुम्हनी गांव में विद्युतीकरण, ग्राम बकेली में रंगमंच निर्माण कार्य पूर्ण कराने, विष्णुटोला, केल्हौरी, बरगॅवा,बदरा में पेयजल आपूर्ति से सम्बंधित मुद्दे सदस्यो ने उठाये जिस पर विभागीय अधिकारीयों ने कार्यवाही सुनिष्चित करने की बात कही। कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा में सदस्यो ने जिले भर में सोसाइटी में उर्वरक की अनुउपलब्धता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर खाद्य बीज, उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ट कार्यालयो से सतत सम्पर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्री सुदामा सिंह सिग्रांम, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री मंगलदीन साहू, श्रीमती माया चौधरी, श्रीमती स्नेहलता सोनी, श्रीमती सरला सिंह ने जनहितैषी मुदे उठाये, सम्बंधित अधिकारियो ने पहल कर आवश्यक कार्यवाही का आष्वासन दिया। बैठक में सीएमएचओ डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने संबल योजना के तहत मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सदस्यो से अपने अपने क्षेत्र के पात्र हितग्राही को लाभन्विवत करने आपेक्षा व्यक्त की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत की स्थाई समिति की बैठक समय पर आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायत समान्य सभा बैठक में अनुपस्थित अधिकारीयों को कारण बातायो नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। |
Friday, July 27, 2018
जिला पंचायत समान्य सभा बैठक में एक करोड़ 35 लाख के परफारमेन्सग्रान्ट मद के विकास कार्यो के प्रस्ताव अनुमोदित
बीते 24 घंटे में जिलें में 9.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
| बीते 24 घंटे में जिलें में 9.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 3.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अमरकंटक में 17.0, अनूपपुर में 4.3, जैतहरी में 5.8, पुष्पराजगढ में 6.0, अमरकंटक में 17.0, बिजुरी में 13.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
संस्कार लॉ कॉलेज में चौकीदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास
| संस्कार लॉ कॉलेज में चौकीदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
सहायक जिला लोकअभियोजन अधिकारी श्री हेमंत अग्रवाल ने बताया कि मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अनूपपुर श्री राजेश सिंह ने आज 27 जुलाई को निर्णय सुनाते हुए आरोपी कत्तू उर्फ सूरज पाल पुरानी बस्ती अनूपपुर को दो साल का सश्रम कारावास एवं तीन हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगने का आदेश दिया गया है। मान. न्यायालय द्वारा जुर्माने की राशि में से 2000/- रुपये फरियादी को प्रतिकर के रूप में दिए जाने का आदेश भी पारित किया।
श्री हेमंत अग्रवाल ने बताया कि घटना वर्ष 2012 की है। 60 वर्षीय फरियादी जोगी काछी द्वारा आरोपी से चोरी की पूँछताछ पर आरोपी ने टांगी के बेट से मारपीट की जिससे उसके सिर, हाथ-पैर में चोटें आई और दाहिना पैर में फेक्चर हुआ। फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली, अनूपपुर में प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण की विवेचना तत्कालीन ए.एस.आई. नरेश कुमार पटेल द्वारा की गई। जिस पर मान. न्यायालय द्वारा उभय पक्ष को सुनने के पश्चात् उपरोक्त निर्णय पारित किया। शासन की ओर से पैरवी सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री हेमंत अग्रवाल द्वारा की गई। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


