Friday, July 27, 2018

जिला पंचायत समान्य सभा बैठक में एक करोड़ 35 लाख के परफारमेन्सग्रान्ट मद के विकास कार्यो के प्रस्ताव अनुमोदित

जिला पंचायत समान्य सभा बैठक में एक करोड़ 35 लाख के परफारमेन्सग्रान्ट मद के विकास कार्यो के प्रस्ताव अनुमोदित 
अनुपपुर | 27-जुलाई-2018

   जिला पंचायत अनूपपुर के सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, सदस्य श्री सुदामा सिंह सिग्राम, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री मंगलदीन साहू, श्रीमती माया चौधरी, श्रीमती स्नेहलता सोनी, श्रीमती सरला सिंह, सीएमएचओ डॉ आर पी श्रीवास्तव आरईएस के कार्यपालन यंत्री श्री रावत, पीएचईडी के कार्यपालन यंत्री श्री ध्रुवे  उपस्थित थे। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना ने सामान्य सभा में लिये गये निर्णय का अधिकारीयो को पालन करने व तय समय-सीमा में कार्यवाही हो इसके लिए प्रोएक्टिव होकर काम करने के निर्देश दिये उन्होने कहा कि बैठक में विभागीय अधिकारी योजनाओ के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी के साथ ही समान्य सभा के सदस्यो एवं पदाधिकारीयो से फीड बैक साक्षा करे तथा योजना क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग पर चर्चा करे। श्रीमती डॉ. सिडाना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए परफारमेन्स ग्राण्ट मद की राशि प्राप्त हो गई है सभी सदस्य निर्धारित राशि के अनुरूप अपने क्षेत्रो के विकास से सम्बन्धित वैकल्पिक तथा कर्न्वजेन्स प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत करने की अपेक्षा की सदस्यो ने अपने-अपने क्षेत्रो के प्रास्ताव प्रस्तुत किये जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन सदन द्वारा दिया गया
    बैठक में अमगंवा के ऑंगनवाडी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया की जॉंच करने, सरई पुलिस चौकी भवन की छत के सीपेज होने, बीड ग्राम पंचायत सचिव के स्थान परिर्वतन करने, कुम्हनी गांव में विद्युतीकरण, ग्राम बकेली में रंगमंच निर्माण कार्य पूर्ण कराने, विष्णुटोला, केल्हौरी, बरगॅवा,बदरा में पेयजल आपूर्ति से सम्बंधित मुद्दे सदस्यो ने उठाये जिस पर विभागीय अधिकारीयों ने कार्यवाही सुनिष्चित करने की बात कही।
    कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा में  सदस्यो ने जिले भर में सोसाइटी में उर्वरक की अनुउपलब्धता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर खाद्य बीज, उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ट कार्यालयो से सतत सम्पर्क स्थापित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्री सुदामा सिंह सिग्रांम, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री मंगलदीन साहू, श्रीमती माया चौधरी, श्रीमती स्नेहलता सोनी, श्रीमती सरला सिंह ने जनहितैषी मुदे  उठाये, सम्बंधित अधिकारियो ने पहल कर आवश्‍यक कार्यवाही का आष्वासन दिया।
    बैठक में सीएमएचओ डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने संबल योजना के तहत मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सदस्यो से अपने अपने क्षेत्र के पात्र हितग्राही को लाभन्विवत करने आपेक्षा व्यक्त की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत की स्थाई  समिति की बैठक समय पर आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायत समान्य सभा बैठक में अनुपस्थित अधिकारीयों को कारण बातायो नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बीते 24 घंटे में जिलें में 9.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिलें में 9.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 
 
अनुपपुर | 27-जुलाई-2018
 
 
    अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 3.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अमरकंटक में 17.0, अनूपपुर में 4.3, जैतहरी में 5.8, पुष्पराजगढ में 6.0, अमरकंटक में 17.0, बिजुरी में 13.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

संस्कार लॉ कॉलेज में चौकीदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास

संस्कार लॉ कॉलेज में चौकीदार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास 

अनुपपुर | 27-जुलाई-2018
 
 
    सहायक जिला लोकअभियोजन अधिकारी श्री हेमंत अग्रवाल ने बताया कि मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अनूपपुर श्री राजेश सिंह ने आज 27 जुलाई को निर्णय सुनाते हुए आरोपी कत्तू उर्फ सूरज पाल पुरानी बस्ती अनूपपुर को दो साल का सश्रम कारावास एवं तीन हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगने का आदेश दिया गया है। मान. न्यायालय द्वारा जुर्माने की राशि में से 2000/- रुपये फरियादी को प्रतिकर के रूप में दिए जाने का आदेश भी पारित किया।
    श्री हेमंत अग्रवाल ने बताया कि घटना वर्ष 2012 की है। 60 वर्षीय फरियादी जोगी काछी द्वारा आरोपी से चोरी की पूँछताछ पर आरोपी ने टांगी के बेट से मारपीट की जिससे उसके सिर, हाथ-पैर में चोटें आई और दाहिना पैर में फेक्चर हुआ। फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली, अनूपपुर में प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण की विवेचना तत्कालीन ए.एस.आई. नरेश कुमार पटेल द्वारा की गई। जिस पर मान. न्यायालय द्वारा उभय पक्ष को सुनने के पश्चात् उपरोक्त निर्णय पारित किया। शासन की ओर से पैरवी सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री हेमंत अग्रवाल द्वारा की गई।  
 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें