Thursday, July 26, 2018

शासकीय पॉलीटेक्‍निक महाविद्यालय का संचालन नवीन भवन से प्रारम्भ

शासकीय पॉलीटेक्‍निक महाविद्यालय का संचालन नवीन भवन से प्रारम्भ 
 
अनुपपुर | 26-जुलाई-2018
 
   शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य श्री एस.के. पाण्डेय ने बताया है कि संस्था का संचालन अब अपने नवीन भवन चन्द्रास नदी के उपर ग्राम परसवार जिला अनूपपुर में संचालित होने लगा है। इस कारण संस्था से संबंधित समस्त पत्राचार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर म.प्र. चन्द्रास नदी के उपर ग्राम परसवार जिला अनूपपुर पिन कोड 484224, फोन नं. 07659-222236 में करें।

कौशल विकास केन्द्र परसवार में रोजगार मेला आज

कौशल विकास केन्द्र परसवार में रोजगार मेला आज 
 
अनुपपुर | 26-जुलाई-2018
 
   मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आज 27 जुलाई को सामुदायिक भवन सह कौशल विकास केंद्र परसवार अनूपपुर में आई एल एण्ड एफएस स्किल डेवलपमेन्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड अनूपपुर द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों भाग लेकर लाभन्वित हो सकते है।
   उल्लेखनीय है कि अनुबंधित संस्था आई एल एण्ड एफएस स्किल डेवलपमेन्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल इकाई अनूपपुर सामुदायिक भवन सह कौशल विकास केंद्र, परसवार ,अनुपपुर में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को सीएनसी मशीन ऑपरेटर, वैल्डिंग टेक्निसियन, औधोगिक सिलाई मशीन ऑपरेटर, गारमेंट क्वालिटी चेकर इत्यादी विधाओं में रोजगारोंमुखी प्रशिक्षण देकर प्रतिष्ठित उद्योगों में नियोजित करती रही है।

बीते 24 घंटे में जिलें में 32.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिलें में 32.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 
 
अनुपपुर | 26-जुलाई-2018
 
    अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 3.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अमरकंटक में 54.0, अनूपपुर में 16.6, जैतहरी में 27.6, पुष्पराजगढ में 16.0, अमरकंटक में 54.0, बिजुरी में 61.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें