Monday, June 25, 2018

सातवें वेतन आयोग के एरियर्स की जानकारी ऑनलाइन फीड करवाना 30 जून तक सुनिश्चित करें-डॉ. सिडाना

सातवें वेतन आयोग के एरियर्स की जानकारी ऑनलाइन फीड करवाना 30 जून तक सुनिश्चित करें-डॉ. सिडाना 
 
अनुपपुर | 25-जून-2018
 
  
   प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपपने कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के एरियर्स की जानकारी फीड करवाने का कार्य 30 जून तक आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। डॉ. सिडाना ने समस्त अधिकारियों को स्थापना के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के लिये निर्देशित किया है।

300 दिवस के लंबित प्रकरणों के निराकरण करने हेतु अनाए विशेष कार्ययोजना

300 दिवस के लंबित प्रकरणों के निराकरण करने हेतु अनाए विशेष कार्ययोजना 
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को भविष्यात्मक जबाव न देकर की जा रही गतिविधियों की दें जानकारी-डॉ.सिडाना 
अनुपपुर | 25-जून-2018
 
 
  प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने 300 दिवस से अधिक समयावधि से लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। आपने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मैदानी अमलों के माध्यम से एवं आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत रूप से आवेदक से मिलकर समस्याओं के सन्तुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। आपने कहा अगर मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो उस संबंध में स्पष्ट जानकारी पेशी की दिनांक एवं स्थिति आवश्यक रूप से डालें। भुगतान संबंधी मामलों में किस दिनांक को एवं कितना भुगतान किया गया है, सुधारकार्यों में कब सुधार किया गया, किनके द्वारा एवं किन अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया इस आशय की मौका रिपोर्ट भी आवश्यक रूप से संलग्न करें। सीएम हेल्पलाइन के मामलों के निराकरण में भविष्यात्मक जवाग न देकर वर्तमान कार्यवाही से अवगत कराएं। 

पंजीयन की औपचारिकताओं की शीघ्र करें पूर्ति-डॉ. सिडाना

पंजीयन की औपचारिकताओं की शीघ्र करें पूर्ति-डॉ. सिडाना 
योजनाओं का उत्कृष्ट क्रियान्वयन है प्रशासन का लक्ष्य 
अनुपपुर | 25-जून-2018
 
  
प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को स्कूली छात्रों एवं बैगा महिलाओं के ऑनलाईन पंजीयन की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है। आपने कहा है उक्त कार्य की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं ताकि हितग्रहियों को समय से योजनांतर्गत लाभ का अन्तरण किया जा सके। उक्त निर्देश आपने समय-सीमा के साप्ताहिक समीक्षा की बैठक में दिय। इसकें अतिरिक्त 14 जून से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे दस्तक अभियान की गतिविधियों की जानकारी ली। आपने अन्य विभागों की उक्त अभियान सक लक्षित उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक सहयोग सहयोग प्रदान करने के लिये कहा है। आपने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को संबंल योजनान्तर्गत 4 अगस्त को हितलाभ अंतरण हेतु आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति हेतु निर्देशित किया है। आपने बताया 1 जुलाई से समस्त शासकीय खदानों एवं पचायतों में रेत उत्खन्न का कार्य प्रतिबंधित रहेगा। इस हेतु समस्त निर्माण एजेंसियां आगामी वर्षा ऋतु में आवश्यकतानुसार वन्सट्रक्शन मटेरियल का भंडारण सुनिश्चित कर लें। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरू के, एसडीएम अनूपपुर सुश्री नदीमा शीरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें