| पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग आज |
| अनुपपुर | 22-जून-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग आज 23 जून 2018 को निर्धारित की गई है। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वयं के द्वारा प्रमाणित संपूर्ण दस्तावेजों की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
इन दस्तावेजों में स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं बोर्ड की मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निःशक्त जनों हेतु निःशक्तता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र शामिल है। (शपथ पत्र का प्रारूप Landreccords.mp.gov.in½ पर उपलब्ध है। |
Friday, June 22, 2018
पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग आज
स्थानीय निर्वाचन कार्यालय अनूपपुर के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की पदपूर्ति हेतु आवेदन कर सकते है 25 जून तक
| स्थानीय निर्वाचन कार्यालय अनूपपुर के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की पदपूर्ति हेतु आवेदन कर सकते है 25 जून तक |
| अनुपपुर | 22-जून-2018 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि स्थानीय निर्वाचन कार्यालय अनूपपुर हेतु डाटा एन्ट्री आपरेटर की पद पूर्ति 25 जून तक किया जाना है। इस हेतु एक पद अनुसूचित जनजाति के लिये आमंत्रित किया गया है। आवेदक राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेण्डरी या 10$2 परीक्षा उत्तीर्ण एवं मेप आईटी द्वारा आयोजित कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो एवं आयु सीमा 1 जनवरी 2018 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष महिला अनुसूचित जनजाति के लिये अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिये। डाटा एन्ट्री आपरेटर (संविदा) 01 पद हेतु 10260 रूपये मासिक वेतन होगा।
डाटा एन्ट्री आपरेटर (संविदा) की नियुक्ति 28 फरवरी 2019 तक के लिये की जायेगी, संविदा अवधि आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकेगी। आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अंतिम तारीख तक जिले के कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) के स्पीडपोस्ट अथवा व्यक्तिशः भेज सकते है। विस्तृत जानकारी एवं शर्ते तथा आवेदन पत्र का मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.mplocalelection.gov.in एवं जिले के वेबसाईट www.anuppur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता, मूल निवास, आरक्षण और आयु की शर्ते पूरी करने वाले आवेदक का चयन सीपीसीटी परीक्षा में कम्प्यूटर प्रोफिशियेन्सी में प्राप्त अंको के अधार पर मेरिट से किया जायेगा। |
बेसलाइन टेस्ट पर केन्द्रित कार्यक्रम ‘फोन इन‘ का आकाशवाणी से आज होगा प्रसारण
| बेसलाइन टेस्ट पर केन्द्रित कार्यक्रम ‘फोन इन‘ का आकाशवाणी से आज होगा प्रसारण |
| अनुपपुर | 22-जून-2018 |
बेसलाइन टेस्ट पर केन्द्रित फोन इन कार्यक्रम 23 जून को प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आकाशवाणी के सभी प्रायमरी केन्द्रों से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षक, पालक, मैदानी सहयोगी, शाला मित्र और जन-सामान्य अपनी जिज्ञासाओं से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में पूछे जाने वाले सवाल 0755-2660902 और 2660903 पर किये जा सकते हैं।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
