| नगरपालिका अनूपपुर हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 8 जून को |
| अनुपपुर | 05-जून-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि जिले की नगरपालिका परिषद अनूपपुर के वर्ष 2017-18 में होने वाले निर्वाचन के लिये अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 8 जून 2018 को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में की जायेगी।
|
Tuesday, June 5, 2018
नगरपालिका अनूपपुर हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 8 जून को
पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग 23 जून को
| पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग 23 जून को |
| अनुपपुर | 05-जून-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 23 जून 2018 को प्रात: 10:00 बजे सयुक्त कलेक्ट्रेट भवन अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 101 एवं 94 में निर्धारित की गई है। यह सत्यापन एवं काउंसलिंग पहले 26 मई को रखी गई थी, उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पटवारी नियुक्त स्थिगित किये जाने के कारण सत्यापन एवं काउंसलिंग की कार्यवाही स्थिगित कर दी गई थी। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वयं के द्वारा प्रमाणित संपूर्ण दस्तावेजों की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
इन दस्तावेजों में स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं बोर्ड की मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नि:शक्त जनों हेतु नि:शक्तता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र शामिल है। (शपथ पत्र का प्रारूप Landreccords.mp.gov.in) पर उपलब्ध है। |
शासन की योजनाओं का लाभ देने के होंगे प्रयास
| शासन की योजनाओं का लाभ देने के होंगे प्रयास |
| अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई के माध्यम से किया लोगों की समस्याओं का निदान |
| अनुपपुर | 05-जून-2018 |
जनसुनवाई में जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम कदमटोला पयारी म. -1 के समस्त ग्रामवासियों ने विद्युत समस्या का निदान करने के लिये ट्रांसफारमर लगवाये जाने के संबंध में आवेदन, ग्राम क्योटार निवासी कुन्ती बाई ने चिकित्सीय लागत दिलावाये जाने के संबंध में आवेदन, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के लालपुर संरपच कलावती ने रोड़ निर्माण संबंधी आवेदन, अनूपपुर वस्ती निवासी रामवत्तु वंसकार ने परिवार सहायता दिलवाये जाने के संबंध में आवेदन, कोतमा तहसील अन्तर्गत बिजुरी के गलैयाटोला निवासी राधा कोल पिता स्व,ललई कोल ने जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने के संबंध में आवेदन, अनूपपुर तहसील के ग्राम पोड़ी निवासी साहब सिंह पिता बेसा सिंह ने भूमि सबंधी आवेदन, दरशिला निवासी लखपति पिता दीनदयाल जायसवाल ने सेवा सहकारी समिति निगवानी में धान बेचने का पैसा व बोनस न मिलने के संबंध में आवेदन दिया। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

