| राष्ट्रीय एवं राज्य पदक विजेताओं को मिलेगी खेलवृत्ति |
| आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून |
| अनुपपुर | 30-मई-2018 |
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया है कि अग्रणी खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करने के लिए खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को खेलवृत्ति दी जायेगी। इसका मुख्य उद्देश्य इन पदक विजेता खेल प्रतिभाओं को आवश्यकतानुसार डायट, किट और एक्यूपमेंट के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
खेलवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन 5 जून तक जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग चचाई रोड अनूपपुर सम्पर्क कर सकते है। खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ी की उम्र 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक अनूपपुर का मूल निवासी होना चाहिए। |
Wednesday, May 30, 2018
राष्ट्रीय एवं राज्य पदक विजेताओं को मिलेगी खेलवृत्ति
जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति की बैठक आज
| जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति की बैठक आज |
| अनुपपुर | 30-मई-2018 |
सचिव जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति अनूपपुर ने बताया है कि गौण खनिजों के खनन हेतु पर्यावरण स्वीकृति के लिये जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण एवं जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति का गठन किया गया है। प्रकरणों का निराकरण के संबंध में बैठक आज 31 मई को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।
|
जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये 4 जून को 266 तीर्थ यात्री रवाना होंगे
| जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये 4 जून को 266 तीर्थ यात्री रवाना होंगे |
| अनुपपुर | 30-मई-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी की यात्रा हेतु जगन्नाथपुरी के लिए विशेष ट्रेन अनूपपुर से 4 जून को रवाना होगी तथा 9 जून को वापस आएगी। जगन्नाथपुरी के लिए 266 तीर्थयात्री यात्रा पर जायेंगे।
कलेक्टर ने जिले के समस्त तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं समस्त मुख्यगा नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चयनित तीर्थयात्रियों को उनके चयन की सूचना संबंधित ग्राम के पटवारी/पंचायत सचिव एवं कोटवारों के माध्यम से सूचित कराया जाये। केवल वह व्यक्ति ही जिसका चयन इस योजना अनतर्गत यात्रा हेतु किया गया है, इस यात्रा पर जा सकेगा। यात्रियों को अपने साथ मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री तथा कंबल, चादर, तोलिया, साबुन, आदि सामान साथ रखें। यात्री अपने साथ किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ या मादक पदार्थ नहीं रखें। यात्री तीर्थ की मर्यादा के अनुसार आचरण करेंगे ताकि प्रदेश की छवि अन्यथा प्रभावित न हों, यात्री अपने निर्धारित सम्पर्क अधिकारी के निर्देशों का पालन करें। 4 मई 2018 को पुरी की यात्रा हेतु ट्रेन के प्रस्थान की वास्तविक सूचना शासन से प्राप्त होने पर आपको यथा समय अवगत कराया जायेगा। इस यात्रा हेतु सभी यात्रियों को अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेल्वे प्रांगण में उपस्थित होना होगा। तहसील के सभी चयनित यात्रियों को पंचायत सचिव के माध्यम से जनपद मुख्यलय में तकसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने सहयोगी अधिकारियों/ कर्मचारियों के माध्यम से अनूपपुर जिला मुख्यालय में नियत स्थल पर यात्रियों का उपस्थित कराने के साथ ही रेल्वे स्टेशल अनूपपुर में यात्रियों को ट्रेन मे बैठाकर विदा करेंगे तथा वापसी में समयानुसार ट्रेन के वापसी तिथि/समय जो यथा समय आपको समय उपलब्ध कराई जायेगी, को रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में उपस्थित होकर अपने-अपने तहसील के यात्रियों को उनके गृह ग्राम तक भिजवाने की व्यवस्था करेंगे। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

