| पेय जल व्यवस्था करे दुरुस्त - कलेक्टर श्री अजय शर्मा |
| अनुपपुर | 07-मई-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने वर्तमान गर्मी मे संभावित पेय जल की समस्याओं को संज्ञान लेते हुए आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं नगर पालिका के अधिकारियों से पेय जल की वर्तमान व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। आपके द्वारा क्रियान्वित नल जल योजनाओ एवं हैंड पम्पो की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट के आधार पर संबन्धित अधिकारियों से कार्ययोजना के संबंध मे जानकारी ली गयी। आपने कहा पेय जल परिवहन के संबंध मे प्रस्तावों को तुरंत प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त करे। इस संबंध में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
|
Monday, May 7, 2018
पेय जल व्यवस्था करे दुरुस्त - कलेक्टर श्री अजय शर्मा
संस्कार, संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया आजीविका दिवस
| संस्कार, संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया आजीविका दिवस |
| सर्वश्रेष्ठ समूह, ग्राम संगठन, सीएलफ एवं सीआरपी को किया गया सम्मानित |
| अनुपपुर | 07-मई-2018 |
उक्त अनुक्रम में जिला एवं ब्लाक स्तर पर भी बेहतर कार्य करने वाले 44 सामुदायिक स्त्रोत व्यक्तियों, स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कृत किया गया तथा समूह की दीदियों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। इस अवसर पर 134 स्व सहायता समूहों को 60 लाख पचास हजार रू चक्रीय कोष, सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की गयी तथा 69 स्व सहायता समूहों को 1 करोड़ 22 लाख रू की नकद साख सीमा भी जारी की गयी। साथ ही साथ समस्त 25 युवाओं को स्वरोजगार स्थापना हेतु मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण प्रकरणों की स्वीकृति प्रदान की गयी। आजीविका मिशन के माध्यम से विभिन्न रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार/स्वरोजगार कर रहे युवा भी अपनी सफलता की कहानियों को बताया। इसके अलावा अन्य विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला मुख्यालय अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थानीय स्व सहायता समूह भवन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति श्री भूपेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं ए़डीएम श्री आर.पी तिवारी तथा जन अभियान परिषद अनूपपुर के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम में मानव अधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री आदर्ष दुबे, समाजसेवी एवं पत्रकार, श्री चैतन्य मिश्रा, शिव रतन वर्मा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, तथा भाजपा की एसएचजी विंग की जिला संयोजिका श्रीमति रश्मि खरे, श्री प्रवीण चौरसिया, पार्षद भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही समस्त विकासखंडों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहकर अपना मार्गदर्षन प्रदान किया कार्यक्रम में विभागीय प्रतिनिधि के रूप में आरसेटी निदेशक श्री जी. सी. शील, एफएलसीसी श्री राउत राय, आईएलएफएस के जिला समन्वयक श्री विमलेश दुबे, एसआईएस के श्री अविनाश तिवारी प्रधानमंत्री कौशल योजना के श्री के एल यादव के साथ कृषि एवं पशुपालन विभाग के विभागीय प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित रहकर विभागीय जानकारी प्रदान की। अन्य विकासखंडों में भी समूह की दीदियो ने उत्साह के साथ संस्कार, संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के संकल्प के साथ आजीविका दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने समूह गान, स्वागत गान गाकर अपना उत्साह प्रदर्षित किया तथा समूह के आधार 12 सूत्रों का वाचन भी समूह की दीदियों द्वारा किया गया। समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आये परिवर्तनों को सभी के समक्ष साझा किया। उक्त कार्यक्रम का संपूर्ण समन्वय श्री दशरथ झारिया, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह के मार्गदर्षन मे किया गया तथा कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग आजीविका मिशन के यंग प्रोफेशनल श्री अभय डुंगडुंग ने प्रदान किया। जिला प्रबंधक मूल्यांकन श्री आनंद शर्मा, जिला प्रबंधक कृषि श्री राजकुमार जाटव सहायक जिला प्रबंधक प्रशिक्षण श्री दीपक मोदनवाल तथा सहायक जिला प्रबंधक वित्त श्री जीतेंद्र सुराना ने भी इस कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। इसके अलावा कार्यक्रम में विकासखंड जैतहरी की ब्लाक प्रबंधक श्रीमति सीमा पटेल के नेतृत्व में ब्लाक टीम के सदस्य श्रीमति संध्या मिश्रा, श्रीमति दिव्या सिंह, श्रीमति गीतांजलि गुप्ता तथा श्रीमति सुषमा राव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।कार्यक्रम का संचालन श्री दुर्गेश दाहिया द्वारा किया गया। इसके साथ ही कोतमा विकासखंड में श्री रजनीश सिह, अनूपपुर में श्री धर्मेंद्र गुप्ता तथा पुष्पराजगढ़ में मंगलेश्वर सिंह व तारिक मलिक के समन्वय में आजीविका दिवस का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। |
उच्च शिक्षा के लिये बच्चों का मार्गदर्शन करे कोली समाज - मुख्यमंत्री श्री चौहान
| उच्च शिक्षा के लिये बच्चों का मार्गदर्शन करे कोली समाज - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 07-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोली समाज का आव्हान किया है कि वह अपने बच्चों के लिये एक मार्गदर्शी टीम बनाये ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिये परामर्श मिल सके। श्री चौहान ने कहा कि कोली समाज के सदस्यों में प्रतिभा, ऊर्जा और क्षमता की कमी नहीं है। उन्हें अवसर मिले, तो वे अभूतपूर्व कार्य कर सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा समाज के परामर्श और मार्गदर्शन के अनुसार लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री आज यहाँ स्थानीय दशहरा मैदान में अखिल भारतीय कोली समाज के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
श्री चौहान ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को पहली कक्षा से लेकर पी.एच.डी. तक की शिक्षा में राज्य सरकार हर सम्भव सहयोग करेगी। विदेशी शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिये भी पूरी मदद दी जायेगी। श्री चौहान ने समाज के सदस्यों से कहा कि बेटियों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दें, बेटियों का हमेशा सम्मान करें। इस अवसर पर अखिल भारतीय कोरी समाज के अध्यक्ष श्री कुंवरजी भाई बावलिया, विधायक श्री कुंवर जी कोठार और बड़ी संख्या में कोरी समाज के युवक-युवती उपस्थित थे। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...



