Tuesday, March 20, 2018

कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की सुनीं समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की सुनीं समस्याएं 
 
अनुपपुर | 20-मार्च-2018
 
   
   कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
   जनसुनवाई में ग्राम छोहरी के राय सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह की राशि अपनी कन्या को भुगतान कराने, ग्राम बुढ़ानपुर तहसील कोतमा के श्री गंगा प्रसाद प्रजापति ने भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने, ग्राम पंचायत दारसागर अंतर्गत ग्राम गंभिरवाटोला के गजेन्द्र सिंह गोंड़ ने कपिलधारा कूप की राशि व मजदूरी दिलाए जाने, अनूपपुर बस्ती के बंशगोपाल द्विवेदी ने अपने पुत्र द्वारा प्रताड़ित व परेशान करने, ग्राम हरद थाना भालूमाड़ा की इतवरिया बाई सिंह ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन 21 मार्च को

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन 21 मार्च को 
अनुपपुर | 20-मार्च-2018

  
   असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन 21 मार्च को जिलेभर में किया जाएगा। असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले ऐसे लोग जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष है, अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीकृत लोगों को भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल योजना के तहत प्राप्त लाभ दिए जाएंगें। पंजीयन का कार्य 6 अप्रैल तक संपन्न होगा।

तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 97 रोगियों का किया गया उपचार -

तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 97 रोगियों का किया गया उपचार 
अनुपपुर | 20-मार्च-2018


   कलेक्टर श्री अजय शर्मा के निर्देशन में गत दिवस पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम तरंग में स्थित माध्यमिक शाला परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मौसमी बीमारियों, सर्दी, जुकाम से पीड़ित 97 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर निःशुल्क उपचार किया गया। शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी एवं सहयोगी स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें