Friday, March 9, 2018

हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में 5 नकलची पकड़े गए

हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में 5 नकलची पकड़े गए 
अनुपपुर | 09-मार्च-2018

 
    माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जिले में आयोजित हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में 10737 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 10378 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में अनुविभाग पुष्पराजगढ़ के अमले द्वारा परीक्षा केन्द्र गिरारी में 01, केन्द्राध्यक्ष करपा द्वारा परीक्षा केन्द्र करपा में 03 एवं लीलाटोला में 01 नकल प्रकरण दर्ज किया गया।
 

समाधान ऑनलाइन 13 मार्च को

समाधान ऑनलाइन 13 मार्च को 
अनुपपुर | 09-मार्च-2018

 
      मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में प्रतिमाह प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाली समाधान ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस चालू मार्च माह में 13 मार्च को आयोजित की जायेगी। समाधान ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री जी सीधे जिले के कलेक्टरों से चर्चा कर जनशिकायतों का समाधान कराते हैं।

निर्माण कार्यों की सामग्री का परीक्षण अधिकृत प्रयोगशालाओं से करवाने के निर्देश

निर्माण कार्यों की सामग्री का परीक्षण अधिकृत प्रयोगशालाओं से करवाने के निर्देश 
अनुपपुर | 09-मार्च-2018

 
   राज्य शासन ने मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) संगठन द्वारा निर्माण कार्यों के स्थल निरीक्षण एवं जाँच के दौरान सामग्री का परीक्षण एनएबीएल अथवा आईएसओ, आईईसी 17025 के तहत अधिमान्य प्रयोगशालाओं से करवाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को परिपत्र जारी किया है। सामग्री का परीक्षण ठेकेदार के व्यय पर ही कराने और इन परीक्षणों पर होने वाले व्यय का भुगतान संबंधित विभाग को प्रयोगशालाओं को करने के लिये कहा गया है। प्रशासकीय विभाग प्रयोगशालाओं को किये गये भुगतान की वसूली ठेकेदार के देयकों से समायोजित करना सुनिश्चित करेगा। प्रदेश के विभिन्न विभागों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग के तहत मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) संगठन का कार्यालय स्थापित है। संगठन द्वारा विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों का परीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने या नहीं होने की जाँच की जाती है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें