Saturday, September 9, 2017

नेशनल लोक अदालत लंबित प्रकरणों के निराकरण का एक अच्छा माध्यम- डीजे श्री नायक डीजे ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

नेशनल लोक अदालत लंबित प्रकरणों के निराकरण का एक अच्छा माध्यम- डीजे श्री नायक 
डीजे ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017


   नेशनल लोक अदालत लंबित प्रकरणों के निराकरण का एक अच्छा माध्यम है। लोक अदालत से सामाजिक समरसता बढती है। हमारे देश में प्राचीन काल से ही आपसी समझौतों से अपने विवादों के निराकरण की प्रणाली प्रचलित रही है। ऐसा करने से जहां पक्षकारों को न्याय मिल जाता है, वहीं दोनो पक्षों में जीत की खुशी भी चेहरे में देखने को मिलती है। उक्त आशय के विचार जिला मुख्यालय अनूपपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायधीश श्री रवि कुमार नायक ने व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जीतेन्द्र नारायण सिंह, अतिरिक्त जिला न्यायधीश श्री महेश कुमार सैनी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीतेन्द्र मोहन धुर्वे, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जगदीश पाण्डेय, सचिव श्री तेजबली राठौर, न्यायालय अधीक्षक श्री काम सिंह राणा, उप अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पक्षकारगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन स्टॉफ उपस्थित थे। इसके पूर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री रवि कुमार नायक द्वारा मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।
    नेशनल लोक अदालत को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जीतेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि पूरे देश में लोक अदालतों को लोक प्रियता मिली हैं, जिसका आंकलन लगातार निराकृत प्रकरणों की संख्या से लगाया जा सकता है। पक्षकारों में बैमनुष्यता कम हुई है, पूरे देश में राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना प्रबल हुई है। नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय अनूपपुर, तहसील न्यायालय कोतमा व राजेन्द्रग्राम में कुल 9 खण्डपीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत में दाण्डिक, शमनीय प्रकरण, चेक अनादरण प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल प्रकरण, बिजली व पानी के बिल के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया।

रोजगार मेले का आयोजन अनूपपुर में सम्पन्न

रोजगार मेले का आयोजन अनूपपुर में सम्पन्न 
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017
 
   शुक्रवार 08 सितम्बर 2017 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, अमरकंटक तिराहा बस्ती रोड, अनूपपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 12 कंपनियों को 447 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से कंपनियों ने 278 आवेदकों का चयन कर अपनी कंपनी में रोजगार दिलाया। रोजगार मेले में महिमा प्योर स्पन लिमिटेड पीथमपुर मध्यप्रदेश, आईसीआईसीआई फाउडेशन इंदौर मध्यप्रदेश, खुशहाल किसान प्राईवेट लिमिटेड बिलासपुर छत्तीसगढ़, एलआईसी भारतीय जीवन बीमा निगम शहडोल मध्यप्रदेश, प्रतिभा सिटेक्स प्राईवेट लिमिटेड पीथमपुर मध्यप्रदेश, गोदरेज ग्वालियर मध्यप्रदेश, महिन्द्रा भगवती शहडोल मध्यप्रदेश, शिवशक्ति जबलपुर मध्यप्रदेश सहित कुल 12 कंपनियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से

मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से 
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017
 
   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ‘‘दिल से’’ संवाद में 10 सितम्बर को रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 10 सितम्बर की शाम 6 बजे से दूरदर्शन एवं प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों में एक साथ प्रसारित होगा। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें