Thursday, September 20, 2018

आपदा प्रबंधन संबंधी आधुनिक उपकरणों एवं तरीकों की दी गई जानकारी

आपदा प्रबंधन संबंधी आधुनिक उपकरणों एवं तरीकों की दी गई जानकारी 
 
अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018
 
 
  डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड अनूपपुर श्री जेपी उइके ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन एसडीआरईएफ भोपाल के निर्देशानुसार अनूपपुर में सीसी श्री साली वाहन पाण्डेय के नेतृत्व में 18 सितंबर को तुलसी महाविद्यालय एव 19 सितंबर को आई.टी.आई. विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आपदा प्रबंधन से संबधित आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक्ट कमान्डेण्ट श्री जे.पी. उइके, प्राचार्य शास. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर श्री परमानन्द तिवारी, प्राचार्य आई.टी.आई विद्यालय अनूपपुर श्री सन्तोष कुमार पनाडिया, होमगार्ड से वीपीसी श्री विजेंन्द्र कुमार मिश्रा, सीएचएम 11 रामसुफल पटेल, नायक 55 मुन्नालाल रविदास, सैनिक 130 धनसिंह, एसडीईआरएफ के जवान शनीसिंह मेलनर्स, धनेश्वर, रामदीन समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राऐं एवं शिक्षक उपस्थित थे।

हम मतदान करेंगे शपथ ले मतदाताओं ने किए हस्ताक्षर

हम मतदान करेंगे  शपथ ले मतदाताओं ने किए हस्ताक्षर



अनूपपुर 20 सितंबर 2018/ मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने के संकल्प को दृढ़ करने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी नागरिक हम मतदान करेंगे आशय की शपथ लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत खाटी में मतदाता जागरूकता रैली पश्चात हस्ताक्षर  अभियान  चलाया गया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मतदान करने का संकल्प ले हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मतदाता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, बीएलओ शिक्षक एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

रंगोली बनाकर दिया मतदान के प्रयोग का संदेश

रंगोली बनाकर दिया मतदान के प्रयोग का संदेश



अनूपपुर 20 सितम्बर 2018/ बच्चे बड़े होकर इस देश के नागरिक बनते हैं। वही नई सोच एवं ज़िम्मेदारी की भावना के वाहक हैं। मतदान हर एक नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है देश के विकास की दिशा को निर्धारित करने हेतु इसका प्रयोग आवश्यक है। इसी संदेश को जन जन तक पहुँचाने का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कोतमा के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनाकर किया। विद्यार्थियों ने बेहतर देश के निर्माण हेतु वोट देने की बात रंगबिरंगी रंगोली के माध्यम से दी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने विद्यार्थियों की सोच की सराहना करते हुए अनूपपुर के नागरिकों से अपने मतदान के महत्व को समझकर आवश्यक रूप से मतदान करने का आह्वान किया है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें