Wednesday, September 19, 2018

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना के होंगे प्रयास - राजस्व मंत्री श्री गुप्ता

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना के होंगे प्रयास - राजस्व मंत्री श्री गुप्ता 
पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान का प्रवेश द्वार लोकार्पित 
अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018
 
    मध्यप्रदेश में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिये प्रयास किये जाएंगे। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान के प्रवेश द्वार के लोकार्पण समारोह में कही। प्रवेश द्वार का निर्माण 20 लाख रूपये की लागत से किया गया है। श्री गुप्ता ने निर्माण कार्य में 10 लाख रूपये विधायक निधि से दिये हैं।
    राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद वर्तमान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद कॉलेज और यहां के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आगे आकर समस्याओं का निराकरण करना चाहिए, जिससे किसी को आन्दोलन करने की जरूरत ही न पड़े। माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामदयाल प्रजापति ने भी विचार व्यक्त किये।
    अपर मुख्य सचिव आयुष श्रीमती शिखा दुबे ने कहा कि होम्योपेथी और यूनानी कॉलेज का भी प्रवेश द्वार बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलेज का 500 सीटर ऑडिटोरियम हॉल भी बनवाया जाएगा। पचास बेड का सुपरस्पेशियल्टी पंचकर्म हास्पिटल का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना है कि उत्तर के लोग आयुर्वेद चिकित्सा के लिये केरल नहीं भोपाल आएं। आयुर्वेद कॉलेज के अधीक्षक श्री उमेश शुक्ला ने कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान चिकित्सक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

एचआईव्ही/एड्स एक्ट पर राज्य-स्तरीय कार्यशाला

एचआईव्ही/एड्स एक्ट पर राज्य-स्तरीय कार्यशाला 
 
अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018
 
    मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 19 सितम्बर, 2018 को भारत सरकार द्वारा हाल ही में लागू एचआईव्ही/एड्स (प्रिवेंशन एण्ड कंट्रोल) एक्ट-2017 के संबंध में भोपाल में राज्य स्तरीय विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। होटल पलाश में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली कार्यशाला में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रतिनिधि डॉ. राजेश राणा और सुश्री गरिमा शर्मा एक्ट के संबंध में प्रेजेंटेशन और संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। कार्यशाला में विभिन्न विभागों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे 

सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण

सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण 
प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण 
अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018
 
    प्रदेश में सौभाग्य योजना के तहत लक्ष्य का 98.77 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। प्रदेश के 51 जिलों में से 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। शेष 13 जिलों में भी विद्युतीकरण का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। योजना में 19 लाख 81 हजार 973 घरों को विद्युतीकृत करने के लक्ष्य के विरुद्ध 18 लाख 98 हजार 356 घरों का विद्युतीकरण कर दिया गया है।
    शत-प्रतिशत विद्युतीकरण लक्ष्य प्राप्त करने वाले जिलों में इंदौर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, देवास, खण्डवा, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, खरगौन, अलीराजपुर, बड़वानी, हरदा, अशोकनगर, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, श्योपुर, राजगढ़, गुना, नरसिंहपुर, कटनी, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, सतना, सागर, बालाघाट, रीवा, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ हैं।
 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें