Thursday, September 13, 2018

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया स्वीप गतिविधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया स्वीप गतिविधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 

अनुपपुर | 13-सितम्बर-2018
 
    मध्यप्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव-2018 के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप गतिविधियों के उन्मुखीकरण और बेहतर क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है। तदानुसार 14 सितम्बर  को प्रदेश के सभी जिला पंचायत पदाधिकारियों ओर स्वीप कॉर्डिनेटर का विशेष प्रशिक्षण प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित किया गया है।
    प्रशासन अकादमी में 15 सितम्बर को 74 राजनैतिक दलों को निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया की जानकारी देने के लिये प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है। दिव्यांगजनों के सुगम मतदान हेतु 20 सितम्बर को मतदान दलों एवं पुलिस विभाग की प्रशिक्षण कार्यशाला, होगी। सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर्स के लिये 25 सितम्बर को उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। दिव्यांगजनों के सुगम मतदान हेतु एनजीओ के लिये 26 सितम्बर को उन्मुखीकरण एवं कार्यशाला प्रशासन अकादमी में प्रात:10 बजे से होगी।

मध्यप्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित किया जायेगा

मध्यप्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित किया जायेगा 
केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दी गयी मंजूरी 
अनुपपुर | 13-सितम्बर-2018
 
    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आज हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व की संस्थान घोषित करने के लिये एन.आई.डी. एक्ट 2014 में संशोधन के लिये संसद में विधेयक लाने के लिये मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।
    मध्यप्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित किये जाने से डिजाइन के क्षेत्र में अत्यधिक कुशल श्रमबल तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे प्रदेश में शिल्प, हथकरघा, ग्रामीण तकनीक, लघु, मझोले एवं बड़े उद्यमों के लिये स्थाई डिजाइन संसाधन उपलब्ध होने के साथ-साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

अध्यापक संवर्ग 15 सितम्बर तक करवायें ऑनलाइन पंजीयन

अध्यापक संवर्ग 15 सितम्बर तक करवायें ऑनलाइन पंजीयन 
 
अनुपपुर | 13-सितम्बर-2018
 
    राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश जनजाति एवं अनुसूचित-जाति शैक्षणिक संवर्ग (सेवा एवं भर्ती) नियम-2018 के अंतर्गत अध्यापक संवर्ग की जनजातीय कार्य विभाग में नियुक्ति के संबंध में निर्देश प्रसारित किये गये हैं। जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति की प्रक्रिया में ऑनलाइन शिक्षक प्रोफाइल पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।
    अभी तक अध्यापक संवर्ग के लगभग 25 हजार 735 शिक्षकों द्वारा पंजीकरण की कार्यवाही की गई है। शेष अध्यापक संवर्ग को समझाइश दी गई है कि वह 15 सितम्बर तक अपना प्रोफाइल पंजीकरण करवायें।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें