Friday, September 7, 2018

हाट बाज़ारों में जाकर मतदाताओं को किया जा रहा है ईवीएम एवं वीवीपीएटी से जागरूक

हाट बाज़ारों में जाकर मतदाताओं को किया जा रहा है ईवीएम एवं वीवीपीएटी से जागरूक


अनूपपुर 7 सितम्बर 2018/ ज़िले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से अवगत कराने हेतु ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में हाट बाज़ारों में जाकर मास्टर ट्रेनर एवं सेक्टर अधिकारियों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन एवं मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में फुनगा, खूँटाटोला में आज हाट बाज़ार के दिन मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपीएटी से अवगत कराकर छद्म मतदान भी कराया गया।

सशक्त वहिनी योजना अंतर्गत महिलाओं को किया जा रहा है प्रशिक्षित

सशक्त वहिनी योजना अंतर्गत महिलाओं को किया जा रहा है प्रशिक्षित


अनूपपुर 7 सितंबर 2018/ ज़िला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजुषा शर्मा ने बताया कि सशक्त वहिनी योजनांतर्गत महिलाओं की पुलिस बल में संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से अनूपपुर में प्लाटून कमांडर श्री रामनरेश द्विवेदी द्वारा शारीरिक शिक्षा एवं अभ्यास कराने के साथ आवेदक युवतियों/ महिलाओं को सामान्य ज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। शारीरिक अभ्यास अंतर्गत 800 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं शारीरिक क्षमता संवर्धन हेतु व्यायाम कराए जा रहे हैं।

बीते 24 घंटे में जिलें में 47.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिलें में 47.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


अनूपपुर 07 सितम्बर 2018/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 47.9 औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 67.3, कोतमा में 34.3, जैतहरी में 42.2, पुष्पराजगढ़ 44.0, अमरकंटक 5.4, बिजुरी में 40.0, वेंकटनगर में 40.0, बेनीबारी में 110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें