| मंत्री डॉ. मिश्र ने कांस्य पदक विजेता सुश्री हर्षिता को दी बधाई |
| अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018 |
जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की भारतीय खिलाड़ी सुश्री हर्षिता तोमर को बधाई दी है। डॉ. मिश्र ने सुश्री हर्षिता को प्रदेश के खिलाडि़यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया है।
|
Sunday, September 2, 2018
मंत्री डॉ. मिश्र ने कांस्य पदक विजेता सुश्री हर्षिता को दी बधाई
खनिज संसाधनयुक्त वन-भूमि व्यपवर्तन के लिये समिति गठित
| खनिज संसाधनयुक्त वन-भूमि व्यपवर्तन के लिये समिति गठित |
| अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018 |
राज्य शासन ने प्रदेश में खनिज संसाधनों से संबंधित वन-भूमि व्यपवर्तन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये स्थाई समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव, वन की अध्यक्षता में गठित समिति में पर्यावरण और राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध) सदस्य होंगे। संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म सदस्य सचिव होंगे। समिति का कार्यकाल 2 साल का होगा।
|
स्वच्छ विद्यालय अभियान में स्कूलों में बने 58 हजार शौचालय
| स्वच्छ विद्यालय अभियान में स्कूलों में बने 58 हजार शौचालय |
| अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018 |
स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत प्रदेश में सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी विद्यालयों में बालक और बालिकाओं के लिये अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की गई है। अभियान के अंतर्गत 58 हजार सरकारी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करवाया गया है, जबकि केन्द्र सरकार द्वारा इस अभियान 35 हजार शौचालय यूनिट बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इस उपलब्धि के लिये केन्द्र सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यवाही की सराहना की है।
प्रदेश की विद्युत विहीन शासकीय शालाओं में भी मुख्यमंत्री शाला ज्योति योजना में बिजली पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे है। वर्ष 2016-17 में करीब 10 हजार 500 सरकारी शालाओं में विद्युत सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है इस कार्य पर करीब 5 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि खर्च की गयी है। आगामी तीन वर्षो में प्रदेश के शेष रह गयी विद्युत विहीन शासकीय विद्यालयों में वि़द्युत सुविधा पहुँचाने के लिये चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
25 सितम्बर को नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिये नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता शाला और राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है।यह प्रतियोगिता टाटा कंसलटेंसी सर्विस (टीसीएस) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में केवल शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रदेश में 20 सितम्बर से पहले विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय की दो टीम का चयन राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता के लिये होगा। राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता 25 सितम्बर को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भोपाल के टी. टी. नगर स्थित मॉडल स्कूल में होगी। प्रदेश स्तर पर क्विज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को इस वर्ष नवम्बर माह में बैंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के संबंध में अन्य जानकारी श्री सोनू शाह के मोबाईल नम्बर 9302597019 पर प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगिता के आयोजन में कर्नाटक राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी, बायोटेक्नॉलोजी विभाग भी मदद कर रहा है। आई.टी. क्विज के संभावित प्रश्न एवं उत्तर educationportal-gov-in पोर्टल पर भी उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। प्रतियोगिता के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
पटवारी प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय समितियों का हुआ पुनर्गठन अनुपपुर | 19-जून-2018 आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
